फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Car stuck on railway track goods train driver saved four lives by speeding down

Visakhapatnam: रेलवे ट्रैक पर फंसी कार, मालगाड़ी के ड्राइवर ने ट्रेन की स्पीड कर बचाई चार लोगों की जान

Thu, 10 Aug 2023 02:35 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विशाखापट्टनम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विशाखापट्टनम Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 10 Aug 2023 02:35 AM IST
सार

विशाखापट्टनम पुलिस उपायुक्त डीसीपी आनंद रेड्डी ने बुधवार को बताया कि शीलनगर इलाके में रेलवे ट्रैक पर एक कार फंस गई थी। इस दौरान सामने से एक मालगाड़ी आ रही थी, जिसके ड्राइवर ने कार को फंसा हुआ देख लिया था। ड्राइवर ने बुद्धिमता का साक्ष्य पेश करते हुए ट्रेन की स्पीड कम कर लिया।

विज्ञापन
Car stuck on railway track goods train driver saved four lives by speeding down
कटनी में मालगाड़ी पटरी से उतर गई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मालगाड़ी ट्रेन के ड्राइवर की सूझ-बूझ के कारण एक बड़ी दुर्घटना होते-होते रह गई। रेलवे अधिकारी ने बताया कि मालगाड़ी की स्पीड धीरे करने के वजह से कार सवार चार लोगों की जान बच गई। घटना विशाखापट्टनम की है।

विज्ञापन

यह है पूरा मामला
विशाखापट्टनम पुलिस उपायुक्त डीसीपी आनंद रेड्डी ने बुधवार को बताया कि शीलनगर इलाके में रेलवे ट्रैक पर एक कार फंस गई थी। इस दौरान सामने से एक मालगाड़ी आ रही थी, जिसके ड्राइवर ने कार को फंसा हुआ देख लिया था। ड्राइवर ने बुद्धिमता का साक्ष्य पेश करते हुए ट्रेन की स्पीड कम कर लिया। जिससे कार सवार चार लोगों की जान बच गई। डीसीपी रेड्डी का कहना है कि सेवानिवृत्त नौसेना अधिकारी अपने परिवार के साथ श्रीहरिपुरम जा रहे थे। इस दौरान कार ड्राइवर ने ट्रैक पार करने की कोशिश की, जिस वजह से कार ट्रैक पर फंस गई। बता दें, कार सवार भी ट्रेन आते देख कार से कूद गए थे। 

विज्ञापन

महीने की शुरूआत में भी शहर में हुआ था हादसा
पुलिस अधिकारी रामाराव ने कहा कि अगस्त की शुरुआत में विशाखापट्टनम में नशे में धुत महिला ने तेज रफ्तार से कार चलाते हुए आठ दोपहिया वाहनों में टक्कर मार दी थी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि महिला नशे में थी और हादसे के बाद मौके से फरार हो गई थी। पुलिस का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। केस की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed