फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Car rally to celebrate anniversary of IAF and Kargil victory reached Tezpur, will go to Tawang today

Assam: IAF के 92वीं वर्षगांठ-कारगिल विजय के 25वें वर्ष का जश्न मनाने कार रैली पहुंची तेजपुर, आज जाएगी तवांग

Sat, 26 Oct 2024 02:52 PM IST
श्वेता महतो एन. अर्जुन, तेजपुर
एन. अर्जुन, तेजपुर Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 26 Oct 2024 02:52 PM IST
सार

श्रीधरन ने बताया कि इस टीम में एयर वेटरन्स रिटायर ग्रुप कैप्टन आरसी त्रिपाठी वीएम भी शामिल हैं, जो एक पूर्व-पैराजंप प्रशिक्षक हैं। उन्हें एक अनोखा सम्मान हासिल है।

विज्ञापन
Car rally to celebrate anniversary of IAF and Kargil victory reached Tezpur, will go to Tawang today
वायु वीर विजेता कार रैली - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

वायु वीर विजेता कार रैली, जो भारतीय वायु सेना की 92वीं वर्षगांठ और 1999 के कारगिल संघर्ष में भारत की विजय के 25वें वर्ष का जश्न मना रही है, एयर फोर्स स्टेशन, तेजपुर पहुंची। यहां पहुंचने पर इस टीम का स्वागत स्टेशन कमांडर एयर फोर्स स्टेशन तेजपुर ग्रुप कैप्टन वीके गुप्ता और स्टेशन के अन्य कर्मियों ने किया। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल अतुल श्रीधरन ने बताया कि यह रैली लद्दाख के थोइसे से अरुणाचल के तवांग तक 7000 किमी की दूरी तय करेगी। इससे पहले रैली पहले 23 को गुवाहाटी पहुंची थी। इसका मुख्य उद्देश्य देश के युवाओं को सशस्त्र बलों में शामिल होने के लिए प्रेरित करना है।
विज्ञापन



रैली टीम ने 24 अक्टूबर को गुवाहाटी विश्वविद्यालय और 25 को तेजपुर विश्वविद्यालय का दौरा किया। दोनों विश्वविद्यालयों में टीम का गर्मजोशी से स्वागत किया गया और उन्हें सम्मानित किया गया। इस दौरान छात्रों को एयर वारियर्स, आर्मी अधिकारियों और एयर वेटरन्स की टीम से बहुत कुछ सीखने का अवसर मिला। श्रीधरन ने बताया कि इस टीम में एयर वेटरन्स रिटायर ग्रुप कैप्टन आरसी त्रिपाठी वीएम भी शामिल हैं, जो एक पूर्व-पैराजंप प्रशिक्षक हैं। उन्हें एक अनोखा सम्मान हासिल है। उन्होंने माउंट एवरेस्ट की चोटी पर चढ़ाई की और नेपाल में एवरेस्ट बेस कैंप के पास गोरखशेप (17,500 फीट) पर स्काईडाइव किया। वे प्रत्येक महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी पर चढ़ने वाले पहले आईएएफ कर्मी भी हैं, जिन्हें "सेवन समिट्स" के नाम से जाना जाता है।
विज्ञापन



श्रीधरन ने बताया कि इस रैली में एक अन्य रिटायर्ड अधिकारी, ग्रुप कैप्टन एमके शर्मा भी शामिल हैं, जो एक उत्साही और साहसी हैं, जिन्होंने अपनी सेवा के दौरान कार और बाइक रैलियों में भाग लिया। कार रैली 26 को अरुणाचल प्रदेश के दिरांग के लिए रवाना होगी और अंततः तवांग में जाकर समाप्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed