फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   car hits three person in Nagpur after Pune Accident liquor bottles seized from the car four arrested

Accident: पुणे के बाद नागपुर में कार ने तीन लोगों को कुचला, गाड़ी से जब्त हुईं शराब की बोतलें, चार गिरफ्तार

Sat, 25 May 2024 08:23 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 25 May 2024 08:23 AM IST
सार

कार की चपेट में आने से एक महिला का पैर टूट गया, वहीं उसके तीन माह का बच्चा डॉक्टरों की निगरानी में है। हादसे में कुल सात लोग घायल हुए हैं।

विज्ञापन
car hits three person in Nagpur after Pune Accident liquor bottles seized from the car four arrested
नागपुर सड़क हादसा। - फोटो : ANI

विस्तार

पुणे के बाद महाराष्ट्र के ही नागपुर में एक कार ने सात लोगों को कुचल दिया। सात में से तीन लोग गंभीर रूप से घायल है। घायलों में तीन माह का एक बच्चा भी है। घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने कार सवार एक युवक के साथ जमकर मारपीट की। पुलिस का कहना है कि उन्हें कार से शराब की बोतलें और अन्य नशीले पदार्थ मिले हैं। घटना नागपुर के जेंडा चौक इलाके की है। 

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
नागपुर के डीसीपी गोरख भामरे ने बताया कि कोतवाली पुलिस स्टेशन के नटराज टॉकीज के पास शुक्रवार रात करीब 8.30 बजे एक तेज रफ्तार कार ने कुछ बाइसवारों और अन्य लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में सात लोग घायल हो गए, जिनमें से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। कार की चपेट में आने से एक महिला का पैर टूट गया, वहीं उसके तीन माह का बच्चा डॉक्टरों की निगरानी में है। हादसे के बाद कार सवार ने वहां से भागने की कोशिश की लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया। उन्होंने आरोपी के साथ मारपीट की और कार में तोड़फोड़ की। भामरे ने आगे बताया कि हमने मामले में कार चालक सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी करीब 20 साल के हैं। कार से शराब की बोतले और गांजा बरामद हुआ है। आरोपियों को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। हमने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आखिर कार कौन चला रहा था, यह अभी तक साफ नहीं हो पाया है।

विज्ञापन

पुणे में भी हुआ था सड़क हादसा
इससे पहले रविवार को पुणे में एक नाबालिग कार सवार ने दो बाइकसवारों को कुचल दिया था। उनकी मौक पर ही मौत हो गई थी। आरोपी 17 साल का एक लड़का है। दोनों मृतक पेशे से इंजीनियर थे। मृतकों की पहचान अनीश अवधिया और अश्विनी कोस्टा के रूप में हुई है। दोनों पार्टी करके घर जा रहे थे। आसपास के लोगों ने आरोपी को पहले तो खूब पीटा फिर पुलिस को सौंप दिया।

कोर्ट ने पहले तो आरोपी को जमानत दी बाद में रद्द किया
आरोपी के खिलाफ येरवडा पुलिस स्टेशन में 279 (रैश ड्राइविंग), 304 ए (लापरवाही से मौत), 337 (मानव जीवन को खतरे में डालना) और 338 (गंभीर चोट पहुंचाना) सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया। आरोपी को हिरासत में भी लिया गया। रविवार को ही उसे कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे रिहा कर दिया। कोर्ट ने उसे सड़क हादसे पर निबंध लिखने और 15 दिनों के लिए येरवडा यातायात पुलिस के साथ काम करने के लिए निर्देश दिया। बाद में जब विवाद बढ़ा तो पुलिस ने आरोपी के पिता सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया। इसी के साथ आरोपी की जमानत भी रद्द कर दी गई और उसे भी अवलोकन गृह भेज दिया गया।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed