{"_id":"638b0417b1396644496c10dc","slug":"car-hits-roadside-tree-in-nabarangpur-odisha","type":"story","status":"publish","title_hn":"Odisha Car Accident: पेड़ से टकराई कार, चार की मौत, एक गंभीर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Odisha Car Accident: पेड़ से टकराई कार, चार की मौत, एक गंभीर
Sat, 03 Dec 2022 04:14 PM IST
गुलाम अहमद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
Published by: गुलाम अहमद
Updated Sat, 03 Dec 2022 04:14 PM IST
सार
Odisha Car Accident: ओडिशा के नबरंगपुर जिले में एक सड़क हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया. कार के सड़क किनारे पेड़ से टकराने से यह हादसा हुआ. मरने वालों की पहचान नबरंगपुर के रहने वाले मोहम्मद सद्दाम, अंसार खान, राबिन हियाल और सबन हियाल के रूप में की गई है.
विज्ञापन
नबरंगपुर में हादसा (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ओडिशा के नबरंगपुर जिले में शनिवार को तेज रफ्तार कार सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में कार में सवार चार लोगों की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसा डाबुगांव क्षेत्र के सोरगुडा में हुआ. कार में पांच लोग सवार थे, जो शनिवार तड़के जिले के उमरकोट में एक समारोह में भाग लेने के बाद नबरंगपुर शहर लौट रहे थे.
पुलिस अधिकारी के मुताबिक, इस दौरान उनकी कार सड़क किराने एक पेड़ से जा टकराई। उन्होंने बताया कि कार में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने कोरापुट अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. गंभीर रूप से घायल एक अन्य व्यक्ति को इलाज के लिए पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम ले जाया जा रहा था, इस दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस अधिकारी ने कहा कि गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि मरने वालों की पहचान नबरंगपुर कस्बे के रहने वाले मोहम्मद सद्दाम, अंसार खान, राबिन हियाल और सबन हियाल के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक, हादसा कोहरे या तेज रफ्तार के कारण हुआ होगा।
विज्ञापन
खुर्दा में चार लोगों की हुई थी मौत
इससे पहले गुरुवार (1 दिसंबर) को ओडिशा के खुर्दा जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 16 पर सड़क के किनारे खड़े ट्रक से एक कार टकरा गई थी, इस दुर्घटना में दो महिलाओं सहित चार लोगों की मौत हुई थी। हादसा बड़ापोखरी इलाके में हुआ था. पीड़ित आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम से पुरी जा रहे थे। मृतकों की उम्र 25-35 साल के बीच थी।