फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   car caught fire due to balloon burst, know all about

गुब्बारों ने किया घायल: बच्चे की जन्मदिन पार्टी से लौट रहे परिवार के साथ हादसा, बलून फटने से कार में आग

Fri, 21 Oct 2022 01:33 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 21 Oct 2022 01:33 PM IST
सार

मुंबई का एक परिवार अपने बच्चे के जन्मदिन की पार्टी मनाकर होटल से घर लौट रहा था। परिवार ने होटल से निकाले गए कुछ गुब्बारे कार में रख लिए थे। कुछ देर बाद चलती कार में ये गुब्बार धमाके के साथ फटने लगे। 

विज्ञापन
car caught fire due to balloon burst, know all about
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आपने अब तक शायद ही सुना होगा कि गुब्बारे फटने से आग लग सकती है या लोग जख्मी हो सकते हैं। लेकिन मुंबई में हुई विचित्र घटना से आप सावधान हो जाइये। बलून फटने से कार में आग लग सकती है और आप और आपका परिवार जख्मी भी हो सकता है।

विज्ञापन

 
हुआ यूं कि मुंबई का एक परिवार अपने बच्चे के जन्मदिन की पार्टी मनाकर होटल से घर लौट रहा था। परिवार ने होटल से निकाले गए कुछ गुब्बारे कार में पैर रखने के स्थान (बूटस्पेस) पर रख लिए थे। कुछ देर बाद चलती कार में ये गुब्बार धमाके के साथ फटने लगे। इनमें भरी गैस ने आग पकड़ ली और कार में आग लग गई। ताबड़तोड़ कार रोक कर परिवार उतरे तब तक तीन लोग झुलस गए। 
विज्ञापन


हीलियम की जगह भरी थी हाइड्रोजन गैस
घटना की पड़ताल करने पर पता चला कि इन गुब्बारों में हीलियम की जगह हाइड्रोजन गैस भर दी थी। हीलियम गैस जहां ज्वलनशील नहीं होती है और गुब्बारों में भरने पर उनके फटने का खतरा नहीं होता, इसलिए इससे आग का सवाल नहीं है। वहीं, हाइड्रोजन गैस बहुत ज्वलनशील होती है। इससे धमाके के साथ आग लगने का भी खतरा होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बर्थडे बॉय भी घायल हो गया
कार में धमाके के साथ लगी आग में चार साल का बर्थडे बॉय समेत परिवार के तीन लोग घायल हो गए।  बच्चे की मां ने बताया कि धमाका तब हुआ, जब वे पार्टी मनाकर घर लौट रहे थे। 


गुब्बारे बेचने वाले की लापरवाही
पीड़ित परिवार का कहना है कि गुब्बारे बेचने वाले  ने उन्हें नहीं बताया था कि इनमें हीलियम की बजाए हाइड्रोजन गैस भरी है। यदि वह बता देता तो हम सावधानी बरतते और यह हादसा नहीं होता। उसकी लापरवाही से हमारी जान संकट में आ गई। पीड़ित परिवार गुब्बारे बेचने वाले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई पर विचार कर रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed