फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   captain amarinder-singh leaving congress meeting nsa ajit doval on punjab internal security navjot singh sidhu is on his target

इशारों को अगर समझें: अजीत डोभाल से अमरिंदर सिंह की मुलाकात के ये हैं सियासी मायने, क्या कांग्रेस छोड़कर जाने वाले कैप्टन अब घेरेंगें ‘गुरु’ को

Thu, 30 Sep 2021 01:57 PM IST
प्रतिभा ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: प्रतिभा ज्योति Updated Thu, 30 Sep 2021 01:57 PM IST
सार

आखिर कैप्टन अजीत डोभाल से मिलने क्यों पहुंचे? क्या उन्होंने पंजाब की सुरक्षा को लेकर डोभाल को कोई सीक्रेट जानकारी दी है? अमरिंदर सिंह ने एक टीवी चैनल से उन्होंने कांग्रेस छोड़ने की घोषणा करते हुए यह कहा 'वह भले ही पंजाब के मुख्यमंत्री नहीं हैं, लेकिन पंजाब अभी भी उनका है। इसलिए ही उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार से मुलाकात की है।' 
 

विज्ञापन
captain amarinder-singh leaving congress meeting nsa ajit doval on punjab  internal security navjot singh sidhu is on his target
अमरिंदर सिंह

विस्तार

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह दिल्ली में हैं और उनके दिल्ली दौरे से सियासी गतिविधियां तेज है। उन्होंने आज राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से मुलाकात की। जबकि इससे पहले भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की अटकलों के बीच वे बुधवार शाम को गृह मंत्री अमित शाह से भी मिले थे। अमरिंदर सिंह और अजीत डोभाल की मुलाकात को लेकर चर्चा इसलिए तेज है और इसे काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि पूर्व सीएम ने हाल ही में नवजोत सिंह सिद्धू के पाकिस्तान के साथ कनेक्शन पर सवाल खड़े किए थे। 
विज्ञापन


पंजाब की सुरक्षा को लेकर अपनी चिंता बताई
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा था कि नवजोत सिंह सिद्धू का पंजाब में बड़े पद पर होना ठीक नहीं है, क्योंकि उनकी इमरान खान और पाकिस्तानी सेना के प्रमुख कमर बाजवा से दोस्ती है। इन्हीं कड़ियों को जोड़कर डोभाल से कैप्टन की मुलाकात के कई सियासी मायने लगाए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि पंजाब की सुरक्षा से जुड़े कई मुद्दों पर खास जानकारियों के साथ डोभाल से चर्चा करने पहुंचे थे। जिसमें सबसे अहम था राज्य में मची राजनीतिक उठापठक के बीच पंजाब की आंतरिक सुरक्षा को लेकर अपनी चिंता से डोभाल को अवगत कराना। 
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि पंजाब की सीमा चूंकि पाकिस्तान से मिलती है, संभवत: पूर्व सीएम की एनएसए से सीमापार से होने वाली आंतकवादी गतिविधियों के मद्देनजर पंजाब की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के बारे में बातचीत हुई हो। जिसमें शायद पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के भी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान और पाकिस्तानी सेना के प्रमुख कमर बाजवा का भी जिक्र आया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सिद्धू पर मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने की भी कोशिश 
गौरतलब है कि कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद से ही अमरिंदर सिंह पंजाब की सुरक्षा से लेकर नवजोत सिंह सिद्धू की भूमिका को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं। अमरिंदर ने नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को शुभकामनाएं देने के बाद उनके साथ भी पंजाब की सीमा को सुरक्षित रखने का मुद्दा छेड़ दिया था। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि नए मुख्यमंत्री सीमा पार से बढ़ते सुरक्षा खतरे से हमारे लोगों की रक्षा करने में समर्थ हैं। यहां भी कैप्टन का इशारा सिद्धू की तरफ ही था। इसलिए माना जा रहा है कि इस मुलाकात के जरिए कैप्टन ने सिद्धू पर एक मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने की कोशिश की है ताकि अपने ‘सियासी दुश्मन’ पर वार करके उन्हें बैकफुट पर लाने की कोशिश हो। 
  
ये कनेक्शन क्या कहलाता है-कल भाजपा ने भी राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा उठाया था
भाजपा भी बार-बार कैप्टन की वही बात उठा रही है कि राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सिद्धू को सूबे को मुख्यमंत्री नहीं बनाना चाहिए। इसी मुद्दे पर बुधवार को भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि हम सभी देख रहे हैं कि पंजाब में किस प्रकार की स्थिति है। वहां जो राजनीतिक सरगर्मियां चल रही है वह वास्तविक रूप में चिंताजनक है, क्योंकि पंजाब बॉर्डर का राज्य है और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए पंजाब में स्थिरता रहना बहुत अनिवार्य और महत्वपूर्ण है। 

भाजपा में जाने की भूमिका हो रही तैयार?
तो क्या भाजपा प्रवक्ता के इस बयान और अमरिंदर सिंह के डोभाल से हुई मुलाकात का कोई कनेक्शन है? सूत्र बताते हैं, कि बिल्कुल सीधा कनेक्शन है। राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा उठाना और पाकिस्तान का इसमें जिक्र आना, भाजपा प्रवक्ता के कल के बयान और और अमरिंदर के पहले के बयानों में समानता है। जानकार बताते हैं कि अमरिंदर ने सीएम रहते हुए कभी सिद्धू को लेकर इस तरह की बयानबाजी नहीं की, लेकिन जैसे ही उन्होंने मुख्यमंत्री पद छोड़ा वे पाकिस्तान के साथ रिश्ते को लेकर सिद्धू को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताते हे घेरने लगे। कैप्टन उसी भाषा में बात करने लगे जो भाजपा के राष्ट्रवाद के मापदंड में फिट बैठता है।


इसी से अटकलें लगने लगीं कि अमरिंदर भाजपा का दामन थाम सकते हैं। पंजाब की सुरक्षा को लेकर सिद्धू पर हो रहे अमरिंदर के इस हमले का सीधा कनेक्शन उनके भाजपा में जाने की तैयार हो रही भूमिका से जोड़ कर देखा जा रहा है। हालांकि उन्होंने कांग्रेस छोड़ने की तो बात कह दी है लेकिन उन्होंने अभी भाजपा में जाने की बात से भी इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed