फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Capt Amarinder calls Manohar Parrikar a Joker & ineligible defence minister

अमरिंदर ने परिकर को बताया जोकर और नाकाबिल रक्षा मंत्री

Fri, 21 Oct 2016 07:10 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 21 Oct 2016 07:10 PM IST
विज्ञापन
Capt Amarinder calls Manohar Parrikar a Joker & ineligible defence minister
- फोटो : file photo

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह ने रक्षा मंत्री मनोहर परिकर पर तीखा हमला बोला है। सिंह ने परिकर को जोकर बताते हुए कहा कि उन्होंने अपने 4 दशक के राजनीतिक कैरियर में इतना खराब रक्षा मंत्री नहीं देखा। उन्होंने यह भी कहा कि परिकर को अपने मंत्रालय और सेना की कार्यशैली के बारे में कुछ नहीं पता। कैप्टन ने भाजपा और मोदी सरकार पर सर्जिकल अटैक का चुनाव लाभ लेने की कोशिश का आरोप लगाया और कहा कि इस मामले में राजनीति से देश का नुकसान होगा।

विज्ञापन


एक टीवी चैनल से बातचीत में कैप्टन ने कहा कि अब तक के सबसे नाकाबिल रक्षा मंत्री परिकर जोकर हैं। सर्जिकल अटैक पहले भी हुए हैं। इस बार भी सेना ने अपने साथियों के बलिदान का बदला लेने के लिए सर्जिकल अटैक किया। पहले ऐसे मामलों में सरकारें और पार्टियां राजनीति नहीं करती थी। मगर भाजपा और मोदी सरकार उत्तर प्रदेश सहित कुछ अन्य राज्यों में विधानसभा चुनाव जीतने के लिए सर्जिकल अटैक का सियासी लाभ लेना चाहती है। कैप्टन ने सर्जिकल अटैक और सेना के नाम पर राजनीति को देश के लिए नुकसानदेह बताया और कहा कि देशहित में ऐसे प्रयासों से बाज आना चाहिए।
विज्ञापन


सिद्घू मामले में 

पूर्व सांसद और आवाज ए पंजाब के मुखिया नवजोत सिंह सिद्घू के बारे में कैप्टन ने कहा कि उनका कांग्रेस में स्वागत है। मगर कांग्रेस इसके लिए किसी तरह की शर्त स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि सिद्घू के पिता भी कांग्रेसी थे। ऐसे में सिद्घू को कांग्रेस का दामन थामना चाहिए। कैप्टन ने यह भी कहा कि वह न तो सिद्घू और न ही उनकी पत्नी नवजोत कौर के संपर्क में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed