फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cancel postal ballots polled so far in MP: Digvijaya singh to EC

मप्र उपचुनाव : दिग्विजय ने की डाक मतपत्रों से हुआ मतदान निरस्त करने की मांग

Tue, 27 Oct 2020 05:26 PM IST
योगेश साहू पीटीआई, भोपाल
पीटीआई, भोपाल Published by: योगेश साहू Updated Tue, 27 Oct 2020 05:26 PM IST
विज्ञापन
Cancel postal ballots polled so far in MP: Digvijaya singh to EC
पत्रकारों से चर्चा करते दिग्विजय सिंह - फोटो : ANI
मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने चुनाव आयोग से राज्य में तीन नवंबर को होने वाले 28 सीटों के उपचुनाव के लिए अब तक डाक मत पत्रों से किए मतदान को निरस्त करने की  मांग की है, क्योंकि प्रत्याशियों को ऐसे वोटरों की सूची नहीं सौंपी गई है, जो डाक मतपत्रों से वोट देंगे।  
विज्ञापन

इससे पूर्व मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भोपाल में राज्य के मुख्य निर्वाचन ऑफिसर के कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस के तीन नेताओं ने चुनाव आयोग के अफसरों से मुलाकात कर अपनी मांग रखी। इस मुलाकात के बाद पत्रकारों से चर्चा में सिंह ने कहा कि हमारी मुख्य मांग है कि अब तक डाक मत्रों से जितने वोट डाले गए हैं, उन्हें रद्द किया जाए और ऐसे वोटरों की सूची सभी प्रत्याशियों को मुहैया कराई जाए। वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने बताया कि अफसरों ने उन्हें सूचित किया है कि आयोग इस बारे में जल्द बैठक करेगा। दिग्विजय ने उपचुनाव वाले क्षेत्रों में अफसरों के तबादलों पर भी रोक लगाने की मांग की। सिर्फ उन्हीं अफसरों को हटाया जाए, जिनके खिलाफ मिली शिकायतों की पुष्टि हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ पुलिस अफसर सत्तारूढ़ भाजपा के पक्ष में वोटरों को प्रभावित कर रहे हैं। 
विज्ञापन

अफसरों को डरा रहे दिग्विजय-कमलनाथ
इस बीच, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर आरोप लगाया कि भावी पराजय के भय से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और दिग्विजय सिंह राज्य के अफसरों व कर्मचारियों को डरा रहे हैं। हम देख लेंगे और निपट लेंगे जैसे शब्दों को इस्तेमाल किया जा रहा है। हम चुनाव आयोग से अपील करते हैं कि वह इस मामले में स्वत: संज्ञान ले। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed