फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Canadian company did not get the hair drug patent

कनाडा की कंपनी को नहीं मिला बालों की दवा का पेटेंट

Mon, 18 Jul 2016 02:44 AM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
एजेंसी/ नई दिल्ली Updated Mon, 18 Jul 2016 02:44 AM IST
विज्ञापन
Canadian company did not get the hair drug patent

सरकार ने कनाडा की एक कंपनी को बाल के उपचार से जुड़े एक मेडिकल फार्मूला का पेटेंट देने से इनकार कर दिया है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने कंपनी के आवेदन का विरोध करते हुए कहा कि यह फार्मूला पारंपरिक भारतीय औषधियों का हिस्सा है।

विज्ञापन


कनाडाई कंपनी आइलैंड लैबोरेटरीज ने इस बाबत पेटेंट डिजाइन एवं ट्रेडमार्क कंट्रोलर जनरल के ऑफिस में 2007 में आवेदन किया था। कंपनी ने बालों में वृद्धि, केश और सिर की त्वचा में सुधार के दावे के साथ औषधीय मिश्रण के एक फार्मूला का पेटेंट मांगा था। इस फार्मूले को वेरेट्रम, बक्सस और होलार्हेना जैसे विभिन्न औषधीय पौधों के सत को मिलाकर तैयार किया था, जिससे बालों का गिरना कम होता है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अधीन सीएसआईआर की शाखा ट्रेडिशनल नॉलेज डिजिटल लाइब्रेरी (टीकेडीएल) ने इस आवेदन को चुनौती दी थी।
विज्ञापन


टीकेडीएल की अगुआई कर रहीं वरिष्ठ वैज्ञानिक अर्चना शुक्ला ने कहा कि कनाडाई कंपनी को पेटेेंट नहीं दिया गया है क्योंकि संस्थान ने अनेक संदर्भों का हवाला देते हुए कहा कि उक्त औषधीय पौधों के सत का इस्तेमाल बालों के इलाज के लिए सदियों से पारंपरिक भारतीय औषधि के रूप में होता रहा है। लिहाजा कनाडाई कंपनी को पेटेंट देना सही नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed