फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Canada refuse to give entry to AAP MLA over molestation and criminal intimidation charges

कनाडा एयरपोर्ट पर पूछताछ के लिए हिरासत में लिए गए आप के दो विधायक, वापस भेजा

Mon, 23 Jul 2018 09:40 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला Updated Mon, 23 Jul 2018 09:40 AM IST
विज्ञापन
Canada refuse to give entry to AAP MLA over molestation and criminal intimidation charges

कनाडा इमिग्रेशन प्राधिकरण ने रविवार को आम आदमी पार्टी के पंजाब से विधायक अमरजीत सिंह संदोआ को रोपड़ कोर्ट द्वारा उनपर लगाए गए छेड़छाड़, शोषण और आपराधिक धमकी के आरोपों की वजह से अपने देश में प्रवेश देने से मना कर दिया। उनसे ओटावा एयरपोर्ट पर काफी देर तक पूछताछ हुई। उनके साथ आप विधायक कुलतार सिंह संधवान भी थे।

विज्ञापन


रोपड़ कोर्ट संदोआ पर छेड़छाड़, आपराधिक धमकी, महिला की इज्जत से खिलवाड़ करना, अश्लील शब्द बोलना और जानबूझकर दुख पहुंचाना के आरोप के मामले की सुनवाई कर रहा है। आप विधायक के खिलाफ रोपर पुलिस द्वारा तरमिंदर कौर नाम की महिला की शिकायत पर पिछले साल केस दर्ज किया गया था। महिला अक्टूबर 2016 में उनके घर पर किराए पर रहती थी।
विज्ञापन


रोपड़ और कोटकापुरा के विधायक साथ में सफर कर रहे थे। दोनों कनाडा की निजी यात्रा पर थे। सूत्रों के अनुसार संदोआ और कुलतार बहन से मिलने के लिए जा रहे थे जो ओटावा में रहती है। आप की टोरोंटो इकाई ने दोनों विधायकों के लिए कुछ कार्यक्रम सूचीबद्ध भी किए थे। हालांकि विदेश मंत्रालय और कनाडा में स्थित भारतीय उच्चायोग ने आप विधायकों को प्रवेश ना दिए जाने को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसे ही आप विधायक ओटावा एयरपोर्ट पहुंचे उन्हें इमिग्रेशन प्रधिकारियों ने पकड़ लिया। संदोआ को इमिग्रेशन दफ्तर लेकर गए जहां उनसे पंजाब में उनपर लगे आरोपों पर 25 मिनट तक सवाल पूछे गए। कुलतार को कनाडा में प्रवेश करने की अनुमति दे दी गई लेकिन उन्होंने संदोआ के साथ वापस भारत जाने का निर्णय लिया। इसके बाद दोनों ने दिल्ली की फ्लाइट पकड़ी। 


इस मामले पर जब पंजाब के सह संयोजक डॉक्टर बलबीर सिंह से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि मैं अभी घटना को नकारने और इसकी पुष्टि करने की स्थिति में नहीं हूं। उन्होंने कहा कि कनाडा में क्या हुआ था इसकी सही जानकारी वह विधायकों के वापस भारत आने के बाद दे पाएंगे। शुक्रवार को रोपड़ कोर्ट ने संदोआ को कनाडा जाने की इजाजत दे दी थी लेकिन इसके लिए उन्हें 4 लाख का बॉन्ड जमा करने के लिए कहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed