फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Canada-India Row Govt Issues Advisory to TV Channels says Do not Give Platform to Terrorists, criminals

Canada Row: तनाव के बीच टीवी चैनलों के लिए परामर्श जारी, सरकार ने कहा- आतंकियों और अपराधियों को मंच न दें

Fri, 22 Sep 2023 04:36 AM IST
गुलाम अहमद अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Fri, 22 Sep 2023 04:36 AM IST
सार

सरकार ने कहा कि हाल ही में ऐसे व्यक्ति को एक चैनल पर चर्चा के लिए आमंत्रित किया गया था, जिस पर आतंकवाद समेत अपराध के गंभीर मामले दर्ज हैं। वह उस संगठन से संबंधित है, जिस पर भारत में पूरी तरह से पाबंदी है।

विज्ञापन
Canada-India Row Govt Issues Advisory to TV Channels says Do not Give Platform to Terrorists, criminals
केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर। - फोटो : ANI

विस्तार

कनाडा से तनाव के बीच सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने टीवी चैनलों के लिए सख्त परामर्श जारी किया है। मंत्रालय ने चैनलों को देश के दुश्मनों को अपने कार्यक्रमों में न बुलाने की सलाह दी है। साथ ही कहा कि जिनके खिलाफ आतंकवाद समेत गंभीर अपराधों के आरोप हैं, या प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े हैं, ऐसे लोगों को मंच प्रदान करने से बचें।

विज्ञापन


मंत्रालय ने कहा कि हाल ही में ऐसे व्यक्ति को एक चैनल पर चर्चा के लिए आमंत्रित किया गया था, जिस पर आतंकवाद समेत अपराध के गंभीर मामले दर्ज हैं। वह उस संगठन से संबंधित है, जिस पर भारत में पूरी तरह से पाबंदी है। चर्चा के दौरान उस व्यक्ति ने कई ऐसी टिप्पणियां की, जो देश की संप्रभुता, अखंडता, भारत की सुरक्षा, एक विदेशी राज्य के साथ भारत के मैत्रीपूर्ण संबंधों के लिए हानिकारक थी। इससे देश का सांप्रदायिक तानाबाना और सौहार्द बिगड़ने की भी आशंका थी। मंत्रालय ने स्पष्ट रूप से कहा कि चैनलों को प्रसारित सामग्री को लेकर केबल टेलीविजन नेटवर्क (विनियमन) अधिनियम, 1995 के प्रावधानों का पालन करना होगा।
विज्ञापन


भारतीय दूतावास पर हमले के 10 आतंकियों की तस्वीरें जारी
इस बीच, खालिस्तान समर्थकों पर शिकंजा कसते हुए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने इसी साल मार्च में अमेरिका के सान फ्रांसिस्को में भारतीय दूतावास पर हुए हमले के 10 संदिग्ध आरोपियों की तस्वीरें जारी की है। साथ ही इनसे जुड़ी कोई भी जानकारी जांच एजेंसी को मुहैया कराने की अपील की है। हमले के पीछे खालिस्तान समर्थकों का हाथ माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनआईए की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, वांछित आरोपियों के संबंध में तीन अलग-अलग नोटिस जारी किए गए हैं। इसमें उनकी पहचान कर सूचना मुहैया कराने का अनुरोध किया गया है, ताकि उन्हें गिरफ्तार किया जा सके। एनआईए के मुताबिक, 18-19 मार्च की रात सान फ्रांसिस्को में वाणिज्य दूतावास पर हमले के बाद मामला दर्ज किया गया था। उस दिन कुछ खालिस्तान समर्थकों ने दूतावास में घुसकर इसे जलाने की कोशिश की थी। परिसर में दो तथाकथित खालिस्तानी झंडे भी लगा दिए थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed