फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Can Nyay Scheme will be winning trick for congress in Lok Sabha Elections 2019

लोकसभा चुनाव 2019 : क्या 'न्याय' योजना कांग्रेस के लिए तुरुप का इक्का साबित हो पाएगी?

Thu, 18 Apr 2019 06:26 PM IST
Gaurav Pandey डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Gaurav Pandey Updated Thu, 18 Apr 2019 06:26 PM IST
विज्ञापन
Can Nyay Scheme will be winning trick for congress in Lok Sabha Elections 2019
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

कांग्रेस पार्टी ने राफेल सहित कई दूसरे बड़े मुद्दों को पीछे छोड़कर अब सारा ध्यान 'न्याय' पर टिका दिया है। राजस्थान, मध्यप्रदेश, बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड सहित कई अन्य राज्यों में कांग्रेस पार्टी ने न्याय योजना को लेकर एक सर्वे किया था। सर्वे का मकसद केवल यह जानना था कि कौन से चुनावी मुद्दे जनता के बीच जगह बनाने में कामयाब हो पा रहे हैं। 

विज्ञापन


कांग्रेस पार्टी ने बेरोजगारी, शिक्षा और खेती-किसानी से जुड़े कई मुद्दे लोगों के बीच रखे, लेकिन न्याय योजना में गरीब परिवारों को 72,000 रुपये देने का वादा टॉप पर रहा। इसके फौरन बाद पार्टी ने केवल उन्हीं लोगों से संपर्क करना शुरू किया, जो न्याय योजना के दायरे में आते हैं। पार्टी नेताओं का मानना है कि 'न्याय' योजना कांग्रेस को सत्ता तक ले जाने में तुरुप का इक्का साबित होगी।
विज्ञापन


पार्टी ने 18 अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान संपन्न होने के बाद 1 करोड़ 15 लाख से ज्यादा ऐसे लोगों से संपर्क करने का लक्ष्य रखा है जो न्याय योजना के दायरे में आते हैं। हालांकि कौन इस योजना का लाभ लेने का पात्र है या नहीं, यह बात सरकारी स्तर पर तय होगी, लेकिन पार्टी अपने लेवल पर एक सर्वे के जरिए इन बातों का पता लगा रही है। बिहार के कई जिलों में यह सर्वे शुरू हो गया है। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से न्याय योजना के बारे में बातचीत कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों से मिल रही जानकारी को एक फॉर्म में अंकित कर लिया जाता है। वोटरों से उनकी घरेलू स्थिति, परिवार के कुल सदस्य और उनकी आय आदि जानकारी जुटाई जाती है। इसके अलावा वोटरों से यह भी पूछा जाता है कि उन्होंने इससे पहले बीपीएल जैसी किसी योजना का लाभ लिया है या नहीं। इसके बाद लोगों को विस्तार से समझाया जाता है कि कांग्रेस सरकार बनने पर उनके खाते में हर साल 72 हजार रुपये आएंगे।

यह अभियान छत्तीसगढ़, झारखंड, दिल्ली, हरियाणा, गुजरात, यूपी, राजस्थान, मध्यप्रदेश, पश्चिम बंगाल, पंजाब, महाराष्ट्र और जम्मू-कश्मीर में भी शुरू किया जा रहा है।कांग्रेस पार्टी के नेता पवन खेड़ा का कहना है कि न्याय योजना ने लोगों को एक भरोसा दिलाया है। जो लोग मोदी सरकार से पूरी तरह निराश हैं, उन्हें कांग्रेस की न्याय योजना में एक नई आशा की किरण नजर आ रही है। 


भाजपा ने वोटरों को मूल मुद्दों से गुमराह करने के लिए बालाकोट एवं दूसरे धार्मिक विषयों का इस्तेमाल किया, लेकिन ये सब वोटरों को कोई भी सार्थक संदेश देने में कामयाब नहीं हुए। उन्होंने कहा, हम लोगों को घर-घर जाकर बता रहे हैं कि न्याय योजना में केवल गरीब परिवारों के उत्थान की बात ही नहीं हो रही, बल्कि हर वर्ग के लिए कुछ न कुछ है। हम युवाओं के भविष्य की बात कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी सोशल मीडिया पर भी न्याय योजना को लेकर लोगों के सुझाव ले रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed