फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Can not be tolerated Pak Holocaust terrorists: nikki haley

बर्दाश्त नहीं किया जा सकता पाक का आतंकियों की पनाहगाह बनना : हेली

Fri, 29 Jun 2018 02:42 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 29 Jun 2018 02:42 AM IST
विज्ञापन
Can not be tolerated Pak Holocaust terrorists: nikki haley

दो दिवसीय भारत दौरे पर आईं संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत निकी हेली ने कहा कि पाकिस्तान का आतंकियों की पनाहगाह बनना बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। आतंकियों को पनाह देने वाले देशों की तरफ से आंखें नहीं मूंदी जा सकतीं। दिल्ली में ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन के कार्यक्रम में उन्होंने बताया कि अमेरिका ने पाकिस्तान को इस बारे में साफ संदेश दे दिया है।

विज्ञापन


साथ ही उन्होंने बताया कि अमेरिका परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह में भारत की सदस्यता के पक्ष में है। हेली ने बृहस्पतिवार को कहा कि आतंक के खिलाफ लड़ाई में भारत और अमेरिका को दुनिया का नेतृत्व करना चाहिए। साथ ही कहा कि किसी भी देश में धर्म की आजादी बहुत अहम है।
विज्ञापन


कोई भी देश सहिष्णुता के जरिये ही एकजुट रह सकता है। चीन के मुद्दे पर कहा कि वह अहम देश है, लेकिन लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ क्षेत्र में उसका विस्तार अमेरिका के साथ ही कई देशों के लिए चिंता का कारण बन गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed