फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Can court examine legality of arrest after cognisance of ED complaint taken Supreme court ask to Hemant Soren

SC: क्या अब गिरफ्तारी की वैधता की जांच कर सकती है अदालत? सुप्रीम कोर्ट ने हेमंत सोरेन से किया सवाल

Tue, 21 May 2024 03:49 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 21 May 2024 03:49 PM IST
सार

हेमंत सोरेन की तरफ से वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल और अरुणाभ चौधरी सुप्रीम कोर्ट में पेश हुए। दोनों ने कोर्ट से जवाब देने के लिए बुधवार तक का समय मांगा है। जिसके बाद कोर्ट ने मामले की सुनवाई बुधवार तक टाल दी है।  

विज्ञापन
Can court examine legality of arrest after cognisance of ED complaint taken Supreme court ask to Hemant Soren
हेमंत सोरेन की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट कर रहा सुनवाई - फोटो : पीटीआई

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन से पूछा कि ईडी द्वारा दायर अभियोजन शिकायत पर ट्रायल कोर्ट के संज्ञान लेने के बाद क्या अदालत अब गिरफ्तारी की वैधता की जांच कर सकती है? कोर्ट ने कहा कि ट्रायल कोर्ट से पहले ही जमानत याचिका खारिज हो चुकी है और कोर्ट ने माना कि हेमंत सोरेन आरोपी हैं। गौरतलब है कि ईडी ने कथित जमीन घोटाले में पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन


पीठ ने सुनवाई बुधवार तक टाली
जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा की पीठ ने मामले की सुनवाई की और सोरेने के वकील से कहा कि क्या अब गिरफ्तारी की वैधता की जांच हो सकती है? पहले वह अदालत को संतुष्ट करें कि जब उनकी सामान्य जमानत की याचिका खारिज हो गई है तो क्या उन्हें लोकसभा चुनाव में अंतरिम जमानत दी जा सकती है? हेमंत सोरेन की तरफ से वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल और अरुणाभ चौधरी सुप्रीम कोर्ट में पेश हुए। दोनों ने कोर्ट से जवाब देने के लिए बुधवार तक का समय मांगा है। जिसके बाद कोर्ट ने मामले की सुनवाई बुधवार तक टाल दी है।  
विज्ञापन


ईडी ने किया जमानत का विरोध
वहीं ईडी की तरफ से एडिश्नल सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू कोर्ट में पेश हुए। ईडी ने सोरेन की अंतरिम जमानत का विरोध किया है। ईडी का कहना है कि हेमंत सोरेन का मामला दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल के मामले से अलग है। केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने बीती 10 मई को लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए अंतरिम जमानत दे दी थी। हेमंत सोरेन की जमानत याचिका झारखंड हाईकोर्ट से 13 मई को खारिज हो चुकी है। अब सोरेन ने सुप्रीम कोर्ट में अरविंद केजरीवाल की तरह उन्हें भी लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए जमानत देने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed