फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   campaign stop today for Assembly Election in Haryana, Maharashtra and by Election in other states

आज थम जाएगा विधानसभा चुनाव का प्रचार, 21 अक्तूबर को होगा मतदान

Sat, 19 Oct 2019 05:03 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Sat, 19 Oct 2019 05:03 AM IST
सार

  • 19 अक्तूबर शाम छह बजे थम जाएगा सभी हलकों में चुनाव प्रचार
  • प्रचारकों समेत सभी बाहरी वोटरों को छोड़ने होंगे निर्वाचन क्षेत्र
  • 21 अक्तूबर को होगा मतदान

विज्ञापन
campaign stop today for Assembly Election in Haryana, Maharashtra and by Election in other states
ईवीएम-वीवीपैट (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

हरियाणा-महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव और यूपी के 11, हिमाचल प्रदेश के दो सीटों पर उपचुनावों के लिए शनिवार शाम छह बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा। महाराष्ट्र में विधानसभा की 288 जबकि हरियाणा में 90 सीटे हैं। इसके अलावा, देश के अलग-अलग राज्यों में 64 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव भी है।

विज्ञापन


21 अक्तूबर को मतदान है। यूपी विधानसभा की 11 सीटों पर उपचुनाव के लिए 110 उम्मीदवार मैदान में हैं। प्रदेश में सहानपुर की गंगोह, रामपुर जिले की रामपुर, अलीगढ़ की इगलास, लखनऊ की कैंट, कानपुर नगर की गोविंद नगर, चित्रकूट की मानिकपुर, प्रतापगढ़ की प्रतापगढ़, बाराबंकी की जैदपुर, आंबेडकर नगर की जलालपुर, बहराइच की बलहा और मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है।
विज्ञापन


भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, महामंत्री संगठन सुनील बंसल और प्रदेश सरकार के मंत्रियों ने चुनावी सभाएं और बैठकें की हैं। वहीं कांग्रेस के लिए प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और सपा के लिए प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल सहित अन्य नेताओं ने भी प्रचार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के लिए 21 अक्तूबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने बताया कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 126 के तहत मतदान की समाप्ति के लिए नियत किए गए समय के साथ समाप्त होने वाले 48 घंटों की समयावधि के दौरान किसी भी तरह का प्रचार-प्रसार बंद हो जाता है।


हिमाचल के धर्मशाला और पच्छाद विधानसभा क्षेत्रों में 21 अक्तूबर को होने वाले उपचुनाव से पहले शनिवार को चुनावी शोर थम जाएगा। रविवार को प्रत्याशी और कार्यकर्ता डोर-टू-डोर प्रचार करेंगे। प्रचार के बंद होने के बाद जिले से बाहर के नेता तत्काल जिला छोड़ देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed