फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Calling the man a bomb in his wife bag proved costly on indore airport

MP News: इंदौर एयरपोर्ट पर पति बोला- पत्नी का बैग अच्छे से चेक करना इसमें बम है.., फिर तो आ गई शामत

Thu, 08 Sep 2022 02:14 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, इंदौर
पीटीआई, इंदौर Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 08 Sep 2022 02:14 AM IST
सार

Indore News: इंदौर में देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर एक शख्स को मजाक करना भारी पड़ गया। चेकिंग के दौरान पति ने अपनी पत्नी के बैग में बम होने की बात कही, जिससे हड़कंप मच गया। 

विज्ञापन
Calling the man a bomb in his wife bag proved costly on indore airport
इंदौर हवाई अड्डा (फाइल) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

Indore News: अक्सर हमने देखा है कि कुछ लोग मजाक-मजाक में ऐसा बोल देते हैं जो उनपर भारी पड़ा जाता है। ऐसा ही एक मामला मध्यप्रदेश के इंदौर में देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (Ahilyabai Holkar International Airport) से सामने आया है। यहां एक व्यक्ति को बैग में बम होने का मजाक खासा भारी पड़ गया। 

विज्ञापन


दरअसल, हुआ ये कि एक परिवार देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से कहीं जा रहा था। इस दौरान सीआइएसएफ के जवान सभी का सामान चेक करते हैं। तो जवान एक महिला का बैग चैक कर रहा था तभी उसका पति मजाक में बोला कि पत्नी के बैग को अच्छे से चेक करना इसमें बम है।
विज्ञापन


 हवाई अड्डे पर अधिकारी सतर्क हो गए
बस इतना कहा था कि इंदौर हवाई अड्डे पर हड़कंप मच गया। इसके बाद परिवार को एक जगह बैठाकर पूछताछ की फिर उनके सामान की तलाशी ली। इतना ही नहीं उनकी फ्लाइट भी छूट गई। परिवार को माफीनामा लिखकर देना पड़ा और सुरक्षाकर्मियों ने हवाई अड्डे से उनको लौटा दिया। हवाई अड्डे के निदेशक सीवी रवींद्रन ने बुधवार को इस बारे में जानकारी दी कि एक व्यक्ति सोमवार रात हवाईअड्डे पर पहुंचा और सुरक्षा जांच के दौरान मजाक में कहा कि उसके सामान में एक बम है, जिसके बाद हवाई अड्डे पर अधिकारी सतर्क हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों की फ्लाइट भी छूट गई
आगे उन्होंने कहा कि सुरक्षाकर्मियों ने उनकी और उनके सामान की गहन जांच की और उनसे पूछताछ भी की। वह व्यक्ति अपनी पत्नी और बेटी के साथ यात्रा कर रहा था। पूछताछ के दौरान, आदमी ने अपने गैर जिम्मेदाराना कृत्य के लिए माफी मांगी और उसके सामान में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं पाया गया, रवींद्रन ने कहा, तलाशी और पूछताछ के कारण, तीनों की फ्लाइट भी छूट गई।


हवाई अड्डे के पुलिस थाना प्रभारी संजय शुक्ला ने कहा कि केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवानों ने परिवार को हवाईअड्डे से बाहर जाने की अनुमति तभी दी जब व्यक्ति ने लिखित माफी मांगी। उन्होंने कहा कि मामला जांच के लिए पुलिस को नहीं सौंपा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed