{"_id":"58f198014f1c1b9106cf6806","slug":"calf-head-threw-in-shiv-temple-in-uttar-pradesh-s-allahabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाहाबाद: अराजक तत्वों ने शिव मंदिर में बछड़े का कटा सिर फेंका, हालात तनावपूर्ण, पुलिस फोर्स तैनात","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
इलाहाबाद: अराजक तत्वों ने शिव मंदिर में बछड़े का कटा सिर फेंका, हालात तनावपूर्ण, पुलिस फोर्स तैनात
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
Updated Sat, 15 Apr 2017 10:35 AM IST
विज्ञापन
शिव मंदिर जहां फेंका गया बछड़े का कटा सिर
उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने की साजिश में अराजक तत्वों द्वारा शिवमंदिर में बछड़े का कटा सिर फेंकने का मामला सामने आया है। इसके चलते माहौल तनावपूर्ण हो गया है। इलाहाबाद के तेलियारगंज में महर्षि पंतजलि स्कूल के सामने शिवमंदिर में अराजक तत्वों ने बछड़े का कटा सिर फेंका है।
विज्ञापन
नाजुक स्थिति को संभालने के लिए मौके पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद है। बताया जा रहा है कि हालात पर काबू पाने के लिए एसएसपी, एसपी समेत कई थानों की फोर्स मौके पर मौजूद है।
विज्ञापन