{"_id":"64b09dd3bef512e36f0f5b14","slug":"calcutta-high-court-slams-sec-and-bengal-govt-over-violence-in-panchayat-polls-2023-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bengal Panchayat Polls: 'मतपत्र बिखरे पड़े हैं तो चुनाव आयोग की पारदर्शिता कहां', HC ने SEC को लगाई फटकार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bengal Panchayat Polls: 'मतपत्र बिखरे पड़े हैं तो चुनाव आयोग की पारदर्शिता कहां', HC ने SEC को लगाई फटकार
Fri, 14 Jul 2023 06:31 AM IST
गुलाम अहमद
एजेंसी, कोलकाता
एजेंसी, कोलकाता
Published by: गुलाम अहमद
Updated Fri, 14 Jul 2023 06:31 AM IST
सार
हुगली के जंगीपारा घटना से जुड़े मामले की सुनवाई के दौरान न्यायाधीश ने बीडीओ से सवाल जवाब किए। बीडीओ ने कहा, मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं थी। इस पर न्यायाधीश ने वीडियो फुटेज दिखाने को कहा।
विज्ञापन
कलकत्ता हाईकोर्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव में हुई हिंसा व कथित अनियमितता पर राज्य चुनाव आयोग को लगातार कलकत्ता हाईकोर्ट से फटकार लग रही है। रास्ते में पड़े मिले मतपत्रों के मामले की गुरुवार को सुनवाई करते हुए न्यायाधीश अमृता सिन्हा ने राज्य चुनाव आयोग को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा, मतपत्र सड़कों पर बिखरे पड़े हैं, तो चुनाव आयोग की पारदर्शिता कहां हैं।
हुगली के जंगीपारा घटना से जुड़े मामले की सुनवाई के दौरान न्यायाधीश ने बीडीओ से सवाल जवाब किए। बीडीओ ने कहा, मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं थी। इस पर न्यायाधीश ने वीडियो फुटेज दिखाने को कहा। आयोग के पास वीडियो भी नहीं था। न्यायाधीश ने राज्य चुनाव आयोग को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा, मतपत्र कैसे निकल गए। इतनी शिकायतें क्यों आ रही हैं सामने? कहां है आयोग की पारदर्शिता? न्यायाधीश ने आयोग को इस मामले में हलफनामा दाखिल करने का भी आदेश दिया। इससे पहले अदालत को बताया गया था कि जंगीपारा में पंचायत चुनाव की मतगणना के दिन सैकड़ों मतपत्र सड़कों पर पड़े मिले थे।
26 जुलाई को होगी अगली सुनवाई
इस मामले की अगली सुनवाई 26 जुलाई को होगी। हाईकोर्ट की विशेषज्ञ समिति और रजिस्ट्रार जनरल की टीम संबंधित वीडियो की जांच कर रिपोर्ट सौंपेगी।