फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CAIT: PM Modi's Swadeshi appeal got strong support from 48000 trade organizations

CAIT: पीएम मोदी की स्वदेशी अपील को व्यापारियों से मिला  जोरदार समर्थन, मैदान में उतरे 48000 व्यापारी संगठन

Sun, 03 Aug 2025 03:04 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Sun, 03 Aug 2025 03:04 PM IST
सार

कैट के राष्ट्रीय महामंत्री तथा दिल्ली चांदनी चौक से सांसद प्रवीण  खंडेलवाल ने बताया की सभी व्यापारी नेताओं ने एक स्वर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान को भारत की अस्मिता का प्रतीक बताते हुए इस अभियान का नाम “भारतीय सामान – हमारा स्वाभिमान” रखने का निर्णय लिया।

विज्ञापन
CAIT: PM Modi's Swadeshi appeal got strong support from 48000 trade organizations
कन्फ़ेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट ) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों से “भारतीय सामान खरीदो और बेचो” की अपील को बड़ा समर्थन देते हुए कन्फ़ेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट ) ने रविवार को घोषणा की है कि बाबत 10 अगस्त से एक राष्ट्रव्यापी अभियान चलाया जाएगा। इसका उद्देश्य स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देना है। यह निर्णय आज नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय व्यापारी सम्मेलन में लिया गया, जिसमें देश के 26 राज्यों से आए 150 से अधिक प्रमुख व्यापारी नेताओं ने भाग लिया।

विज्ञापन


कैट के राष्ट्रीय महामंत्री तथा दिल्ली चांदनी चौक से सांसद प्रवीण  खंडेलवाल ने बताया की सभी व्यापारी नेताओं ने एक स्वर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान को भारत की अस्मिता का प्रतीक बताते हुए इस अभियान का नाम “भारतीय सामान – हमारा स्वाभिमान” रखने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि “प्रधानमंत्री की यह अपील आत्मनिर्भर भारत की भावना को सशक्त करती है। विदेशी कंपनियों की एकाधिकारवादी नीतियों से बचकर यदि हम अपने देश के उत्पादों को बढ़ावा दें, तो न केवल हमारा व्यापार मजबूत होगा बल्कि भारत की अर्थव्यवस्था और रोजगार भी सशक्त होंगे।”
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीसी भरतिया ने अभियान के बारे में बताते हुए कहा की देश भर में फैले 48,000 से अधिक व्यापारी संघटनों की भागीदारी के साथ यह अभियान पूरे देश में चलाया जाएगा।हर राज्य व ज़िले में व्यापारी, उपभोक्ता व नागरिक समाज के साथ सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। सोशल मीडिया, पोस्टर, रैलियों व जन संवाद के माध्यम से लोगों को भारतीय उत्पाद अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। स्कूल, कॉलेज, व्यापार मंडल, एनजीओ और समाज के हर वर्ग को जोड़ा जाएगा।

 
खंडेलवाल ने प्रधानमंत्री की अपील का समर्थन करने के कारणों के बारे में कहा कि विदेशी कंपनियों की अनुचित व्यापार नीतियों से छोटे व्यापारी प्रभावित हो रहे हैं जिससे भारत के स्थानीय व्यापार को बड़ा नुकसान हो रहा है । उन्होंने कहा कि भारतीय उत्पादों की गुणवत्ता आज विश्वस्तरीय है, और कीमत भी उचित है। भारतीय उत्पादों की खरीद से स्थानीय कारीगरों, उद्यमियों और व्यापारियों को समर्थन मिलेगा।विदेशी वस्तुओं की अंधाधुंध खपत से भारत का व्यापार घाटा बढ़ता है, जिसको रोकना जरूरी है। इससे भारतीय संस्कृति, कुटीर उद्योग और हस्तशिल्प के संरक्षण में भी योगदान मिलेगा।

ये भी पढ़ें: Maharashtra: मालेगांव विस्फोट मामले में बरी हुए पुरोहित का पुणे में स्वागत, बोले- कहा था मैं बेदाग वापस आऊंगा

कैट ने सभी व्यापारियों से आह्वान किया है कि वे अपने प्रतिष्ठानों पर “केवल भारतीय सामान उपलब्ध है” जैसे पोस्टर लगाएं और ग्राहकों को स्वदेशी वस्तुएं अपनाने के लिए प्रेरित करें। यह अभियान भारत के आर्थिक स्वाभिमान की नींव को और मज़बूत करेगा और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed