{"_id":"57a12f884f1c1b56152ba459","slug":"cag-revealed-ltc-scam-in-mha","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृह मंत्रालय में 44 अधिकारियों ने किया घोटाला, कैग ने किया पर्दाफाश","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
गृह मंत्रालय में 44 अधिकारियों ने किया घोटाला, कैग ने किया पर्दाफाश
एजेंसी/ नई दिल्ली
Updated Wed, 03 Aug 2016 05:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (कैग) ने गृह और संस्कृति मंत्रालय में अधिकारियों को मिलने वाले लीव ट्रेवल कंसेसन (एलटीसी) में धांधली का पर्दाफाश किया है। अधिकारियों ने निजी एयरलाइंस से जम्मू-कश्मीर की यात्रा का गलत और बढ़ा चढ़ाकर बिल पेश किया। ऑडिट के बाद गृह मंत्रालय ने मामले की जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया है।
विज्ञापन
एलटीसी के तहत सरकारी कर्मचारियों को आने-जाने का यात्रा खर्च और छुट्टी मिलती है। नियम के मुताबिक सभी सरकारी कर्मचारी निजी एयरलाइंस से जम्मू-कश्मीर जा सकते है लेकिन उन्हें सीधे एयरलाइंस से या मंत्रालय द्वारा अधिकृत एजेंटों से ही टिकट खरीदना होता है।
विज्ञापन
एलटीसी बिल की जांच के दौरान पाया गया कि गृह और संस्कृति मंत्रालय के 44 अधिकारियों ने इंडिगो, स्पाइसजेट और गो एयर से जम्मू-कश्मीर की यात्रा की। कैग ने इन अधिकारियों की ओर से दिए गए बिल का मिलान इन एयरलाइंस की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी से की तो पाया गया कि दावे के लिए जो बिल पेश किए गए हैं वे सही नहीं हैं।
विज्ञापन
यह भी देखा गया कि जो टिकट पेश किए गए थे वे एयरलाइंस की ओर से जारी टिकट के अनुरूप नहीं थे। इस तरह कुल 14.32 लाख रुपये की धांधली की गई। गृह मंत्रालय ने इस सच्चाई को स्वीकार करते हुए मामले की जांच के लिए एक दो सदस्यीय कमेटी की गठन किया है।