फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CAG Report Kerala CM Vijayan PPE Kit Purchase irregularities over 10 crore excess price paid

केरल में बड़े घोटाले का खुलासा: कैग ने कहा- विजयन सरकार ने ₹10.23 करोड़ अधिक कीमत पर खरीदी पीपीई किट

Thu, 23 Jan 2025 06:44 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति भास्कर Updated Thu, 23 Jan 2025 06:44 AM IST
सार

नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) ने केरल में बड़े घोटाले का खुलासा किया है। कैग की रिपोर्ट के मुताबिक मुख्यमंत्री पिनारई विजयन की सरकार ने ₹10.23 करोड़ अधिक कीमत पर पीपीई किट खरीदी है।

विज्ञापन
CAG Report Kerala CM Vijayan PPE Kit Purchase irregularities over 10 crore excess price paid
पिनरई विजयन (फाइल) - फोटो : ANI

विस्तार

नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) ने कोविड-19 महामारी के दौरान केरल में पीपीई किट की खरीद में अनियमितता का खुलासा किया है। कैग ने अपनी रिपोर्ट में 10.23 करोड़ रुपये के अतिरिक्त खर्च की बात कही है। रिपोर्ट में कहा गया है कि राज्य सरकार ने मार्च, 2020 में व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) किट, एन 95 मास्क और अन्य आवश्यक वस्तुओं की खरीद के लिए केरल मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लि. (केएमएससीएल) को विशेष मंजूरी दी थी।
विज्ञापन


पीपीई किट के लिए प्रति इकाई दर 545 रुपये निर्धारित करने के बावजूद सरकार ने मार्च और अप्रैल 2020 में प्रति इकाई दर से 300% अधिक दरों पर किट खरीदी। कैग रिपोर्ट में कहा गया है कि इससे काफी अतिरिक्त खर्च हुआ। सीएजी रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि सन फार्मा कंपनी को अनुचित लाभ दिया गया।
विज्ञापन


कांग्रेस ने सरकार को घेरा
कैग की रिपोर्ट को लेकर कांग्रेस ने केरल सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला ने कहा कि वामपंथी सरकार ने बढ़ी हुई दरों पर पीपीई किट खरीदी और इसकी जानकारी मुख्यमंत्री पिनराई विजयन को थी। उन्होंने कहा, पीपीई किट कम दरों पर खरीदने के ऑर्डर रद्द कर दिए गए और उन्हें अत्यधिक बढ़ी हुई दरों पर खरीदा गया। यह भ्रष्टाचार नहीं है तो क्या है?
विज्ञापन
विज्ञापन


वित्त मंत्री ने सरकार का बचाव किया
राज्य के पूर्व वित्त मंत्री थॉमस इसाक ने वामपंथी सरकार के कार्यों का बचाव करते हुए प्रश्न किया कि किस आधार पर कैग ने यह दावा किया है कि किट कम दरों पर उपलब्ध थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed