फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   cag audit report says railways serving food is unfit for human

कैग रिपोर्ट का दावा इंसानों के खाने लायक नहीं है रेलवे का खाना

Sat, 22 Jul 2017 11:06 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा Updated Sat, 22 Jul 2017 11:06 AM IST
विज्ञापन
cag audit report says railways serving food is unfit for human
- फोटो : irctcloginregistration.in

अगर आप रेलवे का खाना खाते हैं तो आपको सतर्क होने की जरूरत है। नियंत्रक व महालेखा परीक्षक की एक रिपोर्ट में ट्रेनों में मिलने वाले खाने की क्वालिटी के बारे में विस्तार से बताया गया है। कैग इस रिपोर्ट को शुक्रवार को संसद में पेश करेगा।

विज्ञापन


इस रिपोर्ट में बताया गया है कि रेलवे द्वारा दिया जा रहा खाना इंसानों के खाने के लायक नहीं है। इसके साथ ही रिपोर्ट में रेलवे स्टेशनों पर मिलने वाले बोतल बंद पानी भी अनअधिकृत ब्रांड का है। वहीं पैकिंग वाले सामान एक्सपायरी डेट के बाद भी बेचे जा रहे हैं। 
विज्ञापन


ऑडिट में पाया गया है कि रेलवे की केटरिंग पॉलिसी में बदलाव के कारण कैटरिंग सर्विस के प्रबंधन में भी दिक्कते आ रही हैं और इस वजह से यात्रियों को सही सुविधा नहीं मिल पा रही है। साथ ही जांच में पता चला है कि साफ-सफाई का भी ख्याल नहीं रखा जाता है। वहीं यात्रियों को उनके खाने का बिल नहीं दिया जाता है, जबकि खाने की क्वालिटी में भी बहुत कमियां हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे और कैग टीम ने 74 स्टेशन और 80 ट्रेनों में ज्वाइट जांच ऑपरेशन चलाया। जिसमें स्टेशन और ट्रेन में केटरिंग यूनिट्स में साफ सफाई की कमी पाई गई। साफ-सफाई का बिल्कुल भी ख्याल नहीं रखा गया। 


एक व्यक्ति ने बताया कि खाना बनाने के दौरान खुले पानी का इस्तेमाल किया जा रहा था, वहीं कचरे के डिब्बे भी खुले हुए थे। खाने को कड़ी-मकौड़े और धूल से बचाने के लिए ढक्का नहीं गया था।यही नहीं ट्रेन में कॉक्रोच और चूहे भी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed