फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   : Odisha Cabinet Reshuffle 2022 New Ministers Will Take Oath Today after Cabinet Resigning Latest News in Hindi

Odisha Cabinet Reshuffle: ओडिशा में सभी मंत्रियों ने दिया इस्तीफा, आज दोपहर 12 बजे नए मंत्री लेंगे शपथ

Sun, 05 Jun 2022 12:50 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 05 Jun 2022 12:50 AM IST
सार

सभी मंत्रियों की जगह अब नए चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा। हालांकि, उन चेहरों के नामों की जानकारी अब तक नहीं दी गई है।

विज्ञापन
: Odisha Cabinet Reshuffle 2022 New Ministers Will Take Oath Today after Cabinet Resigning Latest News in Hindi
ओडीशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक - फोटो : Social Media

विस्तार

ओडिशा में शनिवार को कैबिनेट फेरबदल का एलान किया गया। इसके मद्देनजर राज्य कैबिनेट के सभी मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, रविवार दोपहर 12 बजे नए मंत्री शपथ लेंगे।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, सभी मंत्रियों की जगह अब नए चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा। हालांकि, उन चेहरों के नामों की जानकारी अब तक नहीं दी गई है। ऐसे में आज राजभवन में ही उनके बारे में पता चल पाएगा।
विज्ञापन


इससे पहले राज्य में 2019 में विधानसभा चुनाव कराए गए थे। इसमें नवीन पटनायक की पार्टी बीजद को 112 सीटें मिली थीं। इसके अलावा भाजपा को 23, कांग्रेस को नौ और लेफ्ट को एक सीट से संतोष करना पड़ा था। इसके अलावा एक सीट निर्दलीय उम्मीदवार के नाम भी हुई थी। राज्य में विधानसभा की कुल 146 सीटें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, हाल ही में हुए विधानसभा उपचुनाव में भी बीजद ने जीत का परचम लहराया था। बीते साल दिसंबर में बीजद विधायक किशोर मोहंती के निधन के बाद यह सीट खाली हुई थी। पार्टी ने उपचुनाव में किशोर मोहंती की पत्नी को चुनावी मैदान में उतारा था।


ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने शनिवार को घोषणा की कि 23 विभागों और राज्य के स्वामित्व वाले निगमों में सलाहकारों और अध्यक्षों के कार्यालय काम करना बंद कर देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed