{"_id":"6138bac9cbc42a6e8b111a32","slug":"cabinet-committee-on-security-ccs-approves-procurement-of-56-c-295-mw-transport-aircraft-for-indian-air-force","type":"story","status":"publish","title_hn":"वायुसेना की बढ़ेगी ताकत : स्पेन से खरीदे जाएंगे परिवहन विमान, 16 तैयार मिलेंगे 40 को टाटा कंसोर्टियम बनाएगा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
वायुसेना की बढ़ेगी ताकत : स्पेन से खरीदे जाएंगे परिवहन विमान, 16 तैयार मिलेंगे 40 को टाटा कंसोर्टियम बनाएगा
Wed, 08 Sep 2021 06:59 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Wed, 08 Sep 2021 06:59 PM IST
सार
सुरक्षा मामलों की कैबिनेट कमेटी ने भारतीय वायुसेना के लिए 56 परिवहन विमानों की मंजूरी की इजाजत दे दी है। इनमें से 16 विमान तैयार मिलेंगे, जबकि 40 को देश में तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारतीय वायुसेना के लिए 56 परिवहन विमान खरीदे जाएंगे। सुरक्षा मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने बुधवार को स्पेन से C-295 MW विमानों की खरीदी को मंजूरी दे दी। 16 विमान उड़ान भरने के लिए तैयार हालत में मिलेंगे, जबकि 40 विमानों को देश में टाटा कंसोर्टियम के नेतृत्व में बनाया जाएगा।
विज्ञापन
Cabinet Committee on Security (CCS) approves procurement of 56 C-295 MW transport aircraft for Indian Air Force pic.twitter.com/4ubsP8QETZ
— ANI (@ANI) September 8, 2021विज्ञापन
स्पेन से 16 विमानों की खेप सौदे पर दस्तखत के 48 माह यानी चार साल में मिलेगी। वहीं बचे 40 विमानों को टाटा समूह के नेतृत्व में कंपनियों के समूह द्वारा 10 साल में भारत में तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
पहली बार देश में निजी कंपनी बनाएंगी सैन्य विमान
सरकार ने कहा है कि यह पहली ऐसी परियोजना है, जिसमें किसी निजी कंपनी द्वारा सैन्य विमान का देश में उत्पादन किया जाएगा। सभी 56 विमानों में देश में बने इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर सूट तैनात किए जाएंगे।