फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cabinet approves Rs 2000 crore package for refugees coming from PoK

पीओके से आए लोगों के लिए 2000 करोड़ का पैकेज मंजूर

Thu, 01 Dec 2016 03:07 AM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
एजेंसी/ नई दिल्ली Updated Thu, 01 Dec 2016 03:07 AM IST
विज्ञापन
Cabinet approves Rs 2000 crore package for refugees coming from PoK
केंद्र सरकार ने बुधवार को पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) से आए लोगों के लिए दो हजार करोड़ रुपये के विकास पैकेज को मंजूरी दे दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली केंद्रीय कैबिनेट ने 36,384 परिवारों को और अधिक वित्तीय सहायता देने के गृह मंत्रालय के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।
विज्ञापन


इनमें से अधिकतर विस्थापित परिवार जम्मू क्षेत्र में रहता है। आजादी के बाद ये लोग भारतीय क्षेत्र में आए थे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हर परिवार को 5.5 लाख रुपये की सहायता मिलेगी। यह राशि विस्थापित परिवारों को बसने के लिए दिया जाएगा। केंद्र इस राशि को जम्मू-कश्मीर सरकार के पास भेजेगा और राज्य सरकार डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिए राशि विस्थापित परिवारों तक पहुंचाएगी। ये लोग जम्मू, कठुआ और राजौरी जिले में बसे हैं। 
विज्ञापन


हालांकि जम्मू-कश्मीर के संविधान के मुताबिक ये वहां के नागरिक नहीं हैं। इसमें से कुछ परिवार 1947 के बंटवारे में भारत आए थे तो कुछ 1965 और 1971 के जंग के बाद आए थे। ये विस्थापित लोग लोकसभा चुनाव में वोट डाल सकते हैं लेकिन वे जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में वोट नहीं डाल सकते। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed