{"_id":"5a7b2f114f1c1baa1b8b6239","slug":"cabinet-approves-pm-s-research-fellowship","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री रिसर्च फेलोशिप को कैबिनेट की मंजूरी, विदेशों में भी जाने का मिलेगा मौका","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
प्रधानमंत्री रिसर्च फेलोशिप को कैबिनेट की मंजूरी, विदेशों में भी जाने का मिलेगा मौका
ब्यूरो, नई दिल्ली
Updated Wed, 07 Feb 2018 10:23 PM IST
विज्ञापन
Research
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैबिनेट ने बुधवार को प्रधानमंत्री रिसर्च फेलोशिप को मंजूरी दे दी। इसका उद्देश्य इनोवेशन और रिसर्च को बढ़ावा देना है। योजना इसी साल से शुरू होगी। इसके तहत छात्रों को पहले व दूसरे साल 70 हजार, तीसरे साल 75 हजार और चौथे व पांचवें साल 80 हजार रुपये की स्कॉलरशिप मिलेगी। साथ ही इंटरनेशनल कांफ्रेंस में भाग लेने व रिसर्च के लिए विदेशों में जाने पर अलग से ग्रांट भी मिलेगा। मानव इसके तहत इसी साल से आईआईटी में प्रति वर्ष एक हजार छात्रों को डायरेक्ट पीएचडी का मौका मिलेगा।
आईआईटी, एनआईटी, आईआईआईटी, आईआईएसईआर, आईआईएसई में बीटेक के फाइनल ईयर के छात्र, एमटेक या एमएससी के छात्र इस स्कॉलरशिप का लाभ लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडे़कर ने यह जानकारी दी।