फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cabinet approves indigenous human spaceflight programme Gaganyaan

तीन भारतीय करेंगे 7 दिन की अंतरिक्ष यात्रा, गगनयान परियोजना के लिए 10 हजार करोड़ मंजूर

Fri, 28 Dec 2018 04:55 PM IST
अनिल पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनिल पांडेय Updated Fri, 28 Dec 2018 04:55 PM IST
विज्ञापन
Cabinet approves indigenous human spaceflight programme Gaganyaan
फाइल फोटो - फोटो : PTI
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को गगनयान परियोजना को मंजूरी दे दी जिसके तहत तीन सदस्यीय दल को कम से कम सात दिनों के लिए अंतरिक्ष में भेजा जाएगा। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने यह जानकारी दी। उन्होंने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि इस परियोजना पर 10 हजार करोड़ की लागत आएगी।
विज्ञापन

 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने स्वतंत्रता दिवस भाषण में गगनयान परियोजना की घोषणा की थी। उन्होंने कहा कि इस परियोजना को 2022 तक अमल में लाया जाएगा। इस महत्वाकांक्षी परियोजना में मदद के लिए भारत ने पहले ही रूस और फ्रांस के साथ समझौते किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर यह मिशन कामयाब हुआ तो अंतरिक्ष पर मानव मिशन भेजने वाला भारत दुनिया का चौथा देश होगा। पीएम मोदी ने कहा था कि यह मिशन 2022 तक पूरा होगा।

बता दें कि पिछले दिनों इसरो ने एक एस्केप मॉड्युल यानी कैप्सुल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया था, जिसे अंतरिक्ष यात्री अपने साथ ले जा सकेंगे। अंतरिक्ष यात्री दुर्घटना होने पर कैप्सुल में सवार होकर पृथ्वी की कक्षा में सुरक्षित पहुंच सकते हैं। इसरो ने इस मॉड्यूल का विकास खुद ही किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed