{"_id":"59795c574f1c1b5f428b4590","slug":"cabinet-approval-for-changes-in-gold-bond-scheme-4-kg-gold-can-buy","type":"story","status":"publish","title_hn":"खरीद सकते हैं 4 किलो सोना, गोल्ड बॉन्ड स्कीम में बदलाव को कैबिनेट की मंजूरी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
खरीद सकते हैं 4 किलो सोना, गोल्ड बॉन्ड स्कीम में बदलाव को कैबिनेट की मंजूरी
amarujala.com, Presented by: विपुल प्रकाश
Updated Thu, 27 Jul 2017 11:36 AM IST
विज्ञापन
Gold
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार ने सॉवरेन गोल्ड बांड स्कीम में सोना खरीदने की लिमिट को बढ़ा दिया है। सालाना निवेश की व्यक्तिगत सीमा बढ़ाकर प्रतिव्यक्ति 4 किलोग्राम कर दिया गया है।अभी तक यह लिमिट 500 ग्राम प्रति वर्ष थी। वहीं ट्रस्ट के लिए इस लिमिट को बढ़ाकर 20 किलोग्राम प्रति वर्ष कर दिया गया है। इसके अलावा अन्य नियमों में भी सुधार किया जा रहा है, जिससे इस योजना को खरीदारों के लिए अधिक आकर्षक बनाया जा सके।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक के बाद जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है कि यह लिमिट वित्त वर्ष के आधार पर होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली केंद्रीय मंत्रिपरिषद ने वित्त मंत्रालय को विभिन्न ब्याज दरों के साथ इन बांडों के लागू करने की मंजूरी दे दी। कैबिनेट के इन बदलावों के बाद अब अब संयुक्त हिन्दू परिवार भी 4 किलो तक गोल्ड खरीद सकेंगे।
विज्ञापन
निवेश की इस लिमिट में बैंकों और वित्तीय संस्थानों के पास गिरवी रखे बांड शामिल नहीं होंगे। इस लिमिट में निजी गोल्ड को नहीं शामिल किया जाएगा। वित्त मंत्रालय नेशनल स्टाक एक्सचेंज, बंबई शेयर बाजार और डाक विभाग के साथ विचार विमर्श करके इस सुविधा के तौर तरीके को अंतिम रूप देगी।
विज्ञापन
बयान में कहा गया है कि योजना में कुछ विशेष बदलाव किए गए हैं जिससे इसे अधिक आकर्षक बनाया जा सके, इसके माध्यम से लक्ष्य के अनुसार वित्त जुटाया जा सके और सोने के आयात की वजह से बने आर्थिक दबाव को कम किया जा सके और चालू खाते के घाटे में कमी की जा सके।