फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   cab driver arrested for molesting a 40 year old American woman in Mumbai.

Crime News: चलती कैब में अमेरिका की महिला के सामने कैब ड्राइवर करने लगा अश्लील हरकत, गिरफ्तार

Tue, 29 Nov 2022 01:32 AM IST
वीरेंद्र शर्मा एएनआई, मुंबई
एएनआई, मुंबई Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Tue, 29 Nov 2022 01:32 AM IST
सार

महिला कैब लेकर मुंबई जा रही थी। उसी दौरन अंधेरी मुंबई स्थित जेपी रोड पर महिला के साथ आरोपी कैब ड्राइवर ने छेड़छाड़ की। महिला कैब में ड्राइवर के बगल में आगे की सीट पर बैठी थी।

विज्ञापन
cab driver arrested for molesting a 40 year old American woman in Mumbai.
सीहोर: पड़ोसी ने विवाहिता से की छेड़छाड़ (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुंबई की डीएन नगर पुलिस ने अमेरिका की 40 वर्षीय महिला के साथ अश्लील हरकत करने के आरोप में एक कैब ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। आरोपी ड्राइवर की कैब में बैठकर महिला अपनी एक अन्य साथी महिला के साथ मुंबई स्थित अपने घर लौट रही थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि अमेरिकी मूल की महिला पड़ोसी जिले से अपना कुछ काम खत्म करने के बाद एक अन्य महिला साथी के साथ मुंबई स्थित अपने घट लौट रही थी। इसके लिए उसने कैब बुक की। दोनों महिलाएं कैब में सवार हो गईं। लौटते समय दूसरी महिला अंधेरी के पास उतर गई। इसके बाद आरोपी ड्राइवर अमेरिकी मूल की महिला को लेकर जेपी रोड पर पहुंचा, जहां पर उसने अश्लील हरकत शुरू कर दी। महिला कैब में ड्राइवर के बगल में आगे की सीट पर बैठी थी। 
विज्ञापन


आरोपी ड्राइवर के अश्लील हरकत करने पर महिला ने गाड़ी रुकवाई और शोर मचा दिया। पीड़ित महिला का शोर सुनकर वहां से गुजर रहे राहगीर मौके पर पहुंच गए और आरोपी कैब चालक को पकड़ लिया। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 354 ए और 509 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी की पहचान पुलिस ने गोरेगांव निवासी योगेंद्र उपाध्याय के रूप में की है। महिला व्यवसायी है और वह पिछले एक महीने से मुंबई में रह रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed