{"_id":"5e031dd18ebc3e87d6158daa","slug":"caa-nrc-protest-and-support-rally-kamal-nath-congress-peace-march-bhopal-bjp-support-rally-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागरिकता कानून: भोपाल में सीएम कमलनाथ का शांति मार्च, मुंबई में भाजपा की समर्थन रैली","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नागरिकता कानून: भोपाल में सीएम कमलनाथ का शांति मार्च, मुंबई में भाजपा की समर्थन रैली
Wed, 25 Dec 2019 01:59 PM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल/मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल/मुंबई
Published by: Priyesh Mishra
Updated Wed, 25 Dec 2019 01:59 PM IST
विज्ञापन
कमलनाथ का शांति मार्च, भाजपा की समर्थन रैली
- फोटो : Congress/BJP Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नागरिकता कानून और एनआरसी पर जारी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। एक तरफ कांग्रेस जहां हर राज्य में विरोध प्रदर्शन की अगुवाई कर रही है वहीं भाजपा इसके समर्थन में रैलियां निकाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसी कड़ी में बुधवार को भोपाल में मुख्यमंत्री कमलनाथ ने रंगमहल चौराहे से मिंटो हॉल तक शांति मार्च निकाला। वहीं भाजपा ने मुंबई में इसके समर्थन में रैली आयोजित की। भोपाल के रंगमहल चौराहे पर मुख्यमंत्री कमलनाथ ने एक सभा को भी संबोधित किया।
विज्ञापन
कांग्रेस का शांति मार्च रंगमहल चौराहे से निकलकर मिंटो हाल में स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण करके खत्म होगा। इस दौरान सुरक्षा के दृष्टिकोण से बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। कांग्रेस के इस मार्च का लेफ्ट सहित कई पार्टियों ने समर्थन किया है।
दूसरी तरफ मुंबई में लोगों ने इस कानून के समर्थन में तिरंगा यात्रा निकाली। जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। बता दें कि महाराष्ट्र के नागपुर, पुणे सहित कई शहरों में इसके समर्थन में पहले भी रैली निकाली जा चुकी है।
शिवराज का पलटवार, कहा- सड़क पर उतरने से पहले मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दें कमलनाथ
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कमलनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि कमलनाथ को सड़क पर उतरने से पहले मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने सवाल किया कि क्या वह सीएए के खिलाफ प्रदर्शन के जरिये सूबे की फिजा खराब करना चाहते हैं?
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि नागरिकता कानून पर भ्रम फैलाया जा रहा है। गलतफहमी पैदा की जा रही है। संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थों के कारण देश को हिंसा की आग में झोंकने की कोशिश हो रही है।