फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bypolls results 2024, UP Bypoll result, 15 states Assembly byelection and Lok Sabha by-elections 2024

Bypoll Result: कहां देख सकते हैं 14 राज्यों में विधानसभा और लोकसभा उपचुनाव के सबसे तेज नतीजे? यहां पढ़ें सबकुछ

Fri, 22 Nov 2024 07:10 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Fri, 22 Nov 2024 07:10 PM IST
सार

Bypoll Results 2024: देश के दो राज्यों महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव के साथ-साथ 14 राज्यों में 48 विधानसभा सीटों और दो लोकसभा सीटों पर भी 13 नवंबर और 20 नवंबर को मतदान हुए हैं। जिनके परिणाम 23 नवबंर को ही जारी किए जाएंगे। आप इन सभी सीटों के परिणाम अमर उजाला App और amarujala.com पर सबसे पहले देख सकते हैं।

विज्ञापन
Bypolls results 2024, UP Bypoll result, 15 states Assembly byelection and Lok Sabha by-elections 2024
उपचुनाव के परिणाम सबसे पहले अमर उजाला पर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नवंबर महीने में देश के 14 राज्यों में 48 विधानसभा सीट और दो लोकसभा सीटों पर उपचुनाव के नतीजे 23 नवबंर को सामने आएंगे। इसके साथ ही महाराष्ट्र और झारखंड में भी विधानसभा चुनाव के नतीजे भी सामने आएंगे। विधानसभा उपचुनावों की बात करें, तो तमाम राज्यों में भाजपा-कांग्रेस के बीच जंग है, जबकि उत्तर प्रदेश में भाजपा और समाजवादी पार्टी और पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच मुकाबला है।
विज्ञापन

दो चरणों में विधानसभा और लोकसभा सीटों पर उपचुनाव
48 विधानसभा सीटों और दो लोकसभा सीटों पर दो चरणों में चुनाव हुए हैं। जिसमें 13 नवंबर को देश भर में 10 राज्यों की 31 विधानसभा सीटों और एक वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वोट डाले गए हैं। इसमें राजस्थान की सात, पश्चिम बंगाल की छह, असम की पांच, बिहार की चार, कर्नाटक की तीन, मध्य प्रदेश की दो और केरल, छत्तीसगढ़, गुजरात और मेघालय की एक-एक विधानसभा सीट शामिल है। वहीं सिक्किम की दो सीटों पर भी उपचुनाव होना था, लेकिन यहां दोनों उम्मीदवारों के निर्विरोध चुने जाने के बाद चुनाव स्थगित कर दिया गया।

राजस्थान, छत्तीसगढ़, गुजरात और मध्य प्रदेश में भाजपा-कांग्रेस, पश्चिम बंगाल में टीएमसी और भाजपा, बिहार में भाजपा-जेडीयू-राजद और कांग्रेस के बीच उपचुनाव के लिए जंग है। जबकि केरल की वायनाड लोकसभा सीट कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तरफ से खाली करने के बाद उपचुनाव कराया जा रहा है। यहां पर कांग्रेस की प्रियंका गांधी वाड्रा और भाजपा की नव्या हरिदास के बीच मुकाबला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे चरण में 20 नवंबर को 16 सीटों पर उपचुनाव
20 नवंबर को विधानसभा की चार राज्यों की 15 सीटों और एक लोकसभा नांदेड़ पर उपचुनाव के लिए मतदान हुए हैं। इसमें केरल की एक, पंजाब की चार, यूपी की नौ, उत्तराखंड की एक विधानसभा सीटों पर वोट डाले गए हैं। इसमें उत्तर प्रदेश में जहां भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच लड़ाई है। वहीं पंजाब में आप-कांग्रेस और भाजपा के बीच जंग है। लोकसभा सीट नांदेड़ पर कांग्रेस नेता के निधन के कारण उपचुनाव कराया जा रहा है।
विज्ञापन

इसके नतीजे आप अमर उजाला एप और amarujala.com और अमर उजाला के यूट्यूब चैनल youtube.com/@amarujala/videos पर सबसे तेज और सबसे पहले देख सकते हैं। इसके साथ ही उपचुनाव के नतीजे आप चुनाव आयोग की वेबसाइट eci.gov.in और चुनाव आयोग के यूट्यूब चैनल youtube.com/@ECIVoterEducation और वोटर हेल्पलाइन एप पर भी देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed