फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bypolls Election in Loksabha seat Mainpuri and Assembly Seats in UP Rajasthan, Bihar, Odisha and Chattisgarh

Bypolls Election 2022: पांच राज्यों की छह विधानसभा व एक लोकसभा सीट पर मतदान, जानें कहां-क्यों हो रहा उपचुनाव

Mon, 05 Dec 2022 02:30 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Mon, 05 Dec 2022 02:30 PM IST
सार

जिन पांच राज्यों में उपचुनाव जारी हैं, उनमें उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, छत्तीसगढ़, ओडिशा शामिल हैं। आइए जानते हैं इन राज्यों की छह विधानसभा व एक लोकसभा सीट पर क्यों हो रहे हैं उपचुनाव... 

विज्ञापन
Bypolls Election in Loksabha seat Mainpuri and Assembly Seats in UP Rajasthan, Bihar, Odisha and Chattisgarh
Bypolls Election 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के साथ ही आज देशभर के पांच राज्यों की छह विधानसभा व एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव भी हो रहे हैं। सुबह सात बजे से इन सभी सीटों पर मतदान जारी है। जिन पांच राज्यों में उपचुनाव जारी हैं, उनमें उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, छत्तीसगढ़, ओडिशा शामिल हैं। आइए जानते हैं इन राज्यों की छह विधानसभा व एक लोकसभा सीट पर क्यों हो रहे हैं उपचुनाव... 

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश 
उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट पर भी उपचुनाव कराए जा रहे हैं। इसके अलावा रामपुर सदर व खतौली विधानसभा सीट पर भी मतदान जारी हैं।

  • मैनपुरी- समाजवादी पार्टी के संरक्षक दिवंगत नेता मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद यह लोकसभा सीट भी खाली हो गई थी, जिसके बाद यहां आज उपचुनाव कराए जा रहे हैं। 
  • विज्ञापन
  • रामपुर- रामपुर सदर विधानसभा सीट पर सपा विधायक आजम खान को अयोग्य करार दिए जाने के बाद उपचुनाव हो रहे हैं। आजम को 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान भड़काऊ भाषण दिए जाने के मामले में तीन साल की सजा सुनाई गई है। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • खतौली- इस सीट से भाजपा विधायक विक्रम सैनी को भी आयोग्य करार दिया गया था, जिसके बाद यहां उपचुनाव जरूरी हो गए थे। उन्हें एमपीएमएलए  कोर्ट ने 2013 के मुजफ्फरनगर दंगे में दोषी पाया था, जिसके बाद उन्हें दो साल की सुजा सुनाई गई। 

राजस्थान
राजस्थान में सरदारशहर सीट कांग्रेस विधायक भंवर लाल शर्मा (77) के पास थी, जिनका लंबी बीमारी के बाद नौ अक्टूबर को निधन हो गया था। इस कारण इस सीट पर उपचुनाव जरूरी हो गए थे। इस सीट पर कांग्रेस ने भंवर लाल शर्मा के बेटे अनिल कुमार को मैदान में उतारा है। वहीं भाजपा की ओर से पूर्व विधायक अशोक कुमार ने ताल ठोंकी है। 

ओडिशा 
ओडिशा की पदमपुर विधानसभा सीट पर भी मतदान जारी है। इस सीट पर उपचुनाव बीजद विधायक बिजय रंजन सिंह बरिहा के निधन के कारण हो रहा है। उपचुनाव में 10 प्रत्याशी मैदान में हैं। बीजद ने यहां से दिवंगत विधायक की बेटी वर्षा को उम्मीदवार बनाया है, वहीं भाजपा ने पूर्व विधायक प्रदीप पुरोहित और कांग्रेस ने तीन बार के विधायक सत्य भूषण साहू को उम्मीदवार बनाया है। 


छत्तीसगढ़
यहां की माओवाद प्रभावित भानुप्रतापपुर सीट पर उपचुनाव जारी हैं। पिछले महीने कांग्रेस विधायक और विधानसभा के उपाध्यक्ष मनोज सिंह मंडावी की मृत्यु के कारण ये चुनाव जरूरी हो गए थे। इस सीट पर सात उम्मीदवार मैदान में हैं। हालांकि, सीधे तौर पर सत्तारूढ़ कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला है। कांग्रेस ने दिवंगत विधायक की पत्नी सावित्री मंडावी को मैदान में उतारा है। 


बिहार 
बिहार के कुढ़नी विधानसभा सीट पर राजद विधायक अनिल कुमार साहनी की अयोग्यता के कारण उपचुनाव जरूरी हो रहे हैं। अवकाश एवं यात्रा भत्ता (एलटीसी) घोटाला मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने अनिल कुमार साहनी को तीन की सजा सुनाई है। उनके अयोग्य घोषित होने के बाद से ये सीट खाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed