फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bypoll Results: SP won in Mainpuri Congress won in Rajasthan Chhattisgarh, BJP win in Rampur

Bypoll Results: मैनपुरी में नहीं ढहा सपा का किला, राजस्थान-छत्तीसगढ़ में जीती कांग्रेस, देखें भाजपा का हाल...

Thu, 08 Dec 2022 06:38 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 08 Dec 2022 06:38 PM IST
सार

उपचुनाव यूपी की रामपुर सदर और खतौली, ओडिशा की पदमपुर, राजस्थान की सरदारशहर, बिहार की कुढ़नी और छत्तीसगढ़ की भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट पर हुए। वहीं कई सीटों पर कड़ी टक्कर देखने को मिली तो कहीं पर मुकाबला एकतरफा ही रहा। देखें सभी सीटों का हाल...

विज्ञापन
Bypoll Results: SP won in Mainpuri Congress won in Rajasthan Chhattisgarh, BJP win in Rampur
उपचुनाव के नतीजे.... - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

देशभर के पांच राज्यों की छह विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे जारी हो चुके हैं। भाजपा और कांग्रेस ने दो राज्यों में जीत हासिल की है तो वहीं मैनपुरी लोकसभा सीट पर सपा उम्मीदवार डिंपल यादव की प्रचंड जीत हुई है। उपचुनाव यूपी की रामपुर सदर और खतौली, ओडिशा की पदमपुर, राजस्थान की सरदारशहर, बिहार की कुढ़नी और छत्तीसगढ़ की भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट पर हुए। वहीं कई सीटों पर कड़ी टक्कर देखने को मिली तो कहीं पर मुकाबला एकतरफा ही रहा।

विज्ञापन


मैनपुरी में सपा का किला नहीं ढहा पाई भाजपा, डिंपल ने लहराया परचम
देश में हुए उपचुनावों में मैनपुरी लोकसभा सीट सबसे चर्चित रही। मुलायम सिंह के निधन के बाद खाली हुई सीट पर डिंपल यादव को समाजवादी पार्टी ने मैदान में उतारा था। भाजपा ने रघुराज शाक्य को उनके सामने उतारा था, जिनको सपा ने 2,88,461 वोटों से हरा दिया। डिंपल यादव को जिताने के लिए पूरा परिवार जोर-शोर से प्रचार कर रहा था। खास बात रही कि शिवपाल यादव की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का विलय सपा में हो गया। जीत के बाद चुनाव अधिकारी ने डिम्पल को सर्टिफिकेट दिया। इस दौरान मौजूद कार्यकर्ताओं ने खूब तालियां बजाईं।
विज्ञापन


आजम के गढ़ में भाजपा ने लहराया परचम
आजम खान के गढ़ रामपुर में बड़ा उलटफेर हो गया है। यहां भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना ने 33, 702 मतों से सपा के असीम रजा को हरा दिया है। आजम के गढ़ में बीजेपी ने कमल खिला दिया है। रामपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने आकाश सक्सेना पर भरोसा जताया, जोकि एक सही निर्णय साबित हुआ है।इस सीट पर हुए उपचुनाव में जीत का सेहरा भाजपा के सिर बंध चुका है। भाजपा उम्मीदवार आकाश सक्सेना ने सपा प्रत्याशी आसिम रजा के खिलाफ रिकॉर्डतोड़ जीत दर्ज की है। आजम खान की मान्यता रद्द होने के बाद इस सीट पर चुनाव लड़ा गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खतौली विधानसभा की विधानसभा सीट रालोद गठबंधन के खाते में
खतौली विधानसभा उपचुनाव में गठबंधन के प्रत्याशी मदन भैया ने शानदार जीत दर्ज की है। रालोद प्रत्याशी मदन भैया के सामाने भाजपा ने प्रत्याशी राजकुमारी सैनी को उतारा जो अपनी सीट नहीं बचा पाईं। रालोद के मदन भैया 22 हजार 165 वोटों से जीते हैं। उन्होंने जीतने के बाद जनता का धन्यवाद दिया और गठबंधन की जीत को जनता की जीत बताया। खतौली विधानसभा उपचुनाव में जीत हासिल करने वाले मदन भैया गाजियाबाद लोनी इलाके के जावली गांव के रहने वाले हैं।

सरदारशहर के सरदार बने कांग्रेस के अनिल शर्मा
राजस्थान में सरदारशहर के सरदार का मुकुट अनिल शर्मा के सिर बंधा है। सरदारशहर सीट पर हुए उपचुनाव में एक बार फिर कांग्रेस का परचम लहराया है। कांग्रेस के अनिल शर्मा ने बड़ी जीत दर्ज की है। अनिल शर्मा 26,852 वोटों से जीते, कांग्रेस के अनिल शर्मा को 91,357 वोट, भाजपा के अशोक पिंचा को 64505 वोट, आरएलपी के लालचंद मुंड को 46,753 वोट मिले। भाजपा दूसरे नंबर पर और आरएलपी तीसरे नम्बर पर रही। 

छत्तीसगढ़ में जीती कांग्रेस 
छत्तीसगढ़ की भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी जीत चुकी हैं। सावित्री मंडावी ने 21098 मतों से उप चुनाव जीत लिया है। हालांकि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की ही सरकार है। लेकिन इस जीत से कांग्रेसियों में जश्न का माहौल है। सावित्री मंडावी ने भाजपा के ब्रम्हानंद नेताम को भारी वोटों के अंतर से हराया है।

पदमपुर विधानसभा सीट पर बीजद की हुई जीत 
ओडिशा की पदमपुर विधानसभा सीट पर बीजद उम्मीदवार बरसा सिंह बरिहा ने 42,679 मतों के अंतर से जीत हासिल की है। भले ही भाजपा इस पर सीट हार गई हो, लेकिन वह 2019 के अपने वोट शेयर को बरकरार रखने में कामयाब रही है। हालांकि इस सीट पर कांग्रेस की जमानत जब्त हो गई है। 


बिहार में महागठबंधन को झटका
बिहार की कुढ़नी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में महागठबंधन को बड़ा झटका लगा है। यहां सभी चरणों की मतगणना पूरी हो चुकी है। भजापा प्रत्याशी को 76648 वोट मिले हैं तो जदयू को 73016 वोट मिले हैं। हालांकि बिहार में भाजाप नेताओं ने पहले ही जीत का दावा किया था। कांटे की टक्कर में कुढ़नी में आखिरकार भाजपा जीत ही गई। जीत का अंतर 3632 वोट से रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed