{"_id":"59a38bf44f1c1b05098b4609","slug":"bypoll-counting-begins-for-4-seats-in-three-states-aap-bjp-congress-in-race","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपचुनाव रिजल्ट: बवाना में 24 हजार वोटों से जीती AAP, गोवा में दोनों सीटें BJP के नाम","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
उपचुनाव रिजल्ट: बवाना में 24 हजार वोटों से जीती AAP, गोवा में दोनों सीटें BJP के नाम
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
Updated Mon, 28 Aug 2017 02:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंध्र प्रदेश की एक और गोवा की दो विधानसभा सीटों सहित दिल्ली की बवाना सीट के लिए हुए उपचुनाव के नतीजे लगभग आ चुके हैं। गोवा की दोनों सीटों पर भाजपा ने भगवा लहराया है जिसमें एक सीट खुद मुख्यमंत्री मनोहर परिकर ने जीती। वहीं दिल्ली में नाक की लड़ाई बनी बवाना विधानसभा सीट पर आप उम्मीदवार ने 24 हजार वोटों से जीत दर्ज कर ली है, जबकि आंध्रप्रदेश में टीडीपी आगे चल रही है।
पढ़ें: बवाना उपचुनावः कांग्रेस-भाजपा को पटखनी देते हुए AAP की बड़ी जीत
दिल्ली में आप उम्मीदवार राम चंद्र ने 59886 वोट लेकर जीत दर्ज की, जबकि भाजपा के वेद प्रकाश 35834 वोट लेकर दूसरे नंबर पर रहे। वहीं कांग्रेस उम्मीदवार सुरेन्द्र कुमार 31919 वोट लेकर तीसरे नंबर पर रहे। वहीं आंध्र प्रदेश की नांदयाल सीट पर टीडीपी ने 27,466 वोटों के साथ जीत दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
इससे पहले 22 रांउड की गिनती के बाद आप उम्मीदवार रामचंदर 48366 वोटों के साथ सबसे आगे हैं, जबकि भाजपा उम्मीदवार 28236 वोट लेकर दूसरे और कांग्रेस 27596 वोट के साथ तीसरे नंबर पर है। 19वें राउंड की काउंटिंग तक आप उम्मीदवार राम चंदर 17,057 वोटों से आगे चल रहे थे। आप को को 42942, कांग्रेस को 25885 और बीजेपी को 23949 वोट मिले हैं।
इससे पहले सोमवार सुबह 8 बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना शुरू हुई। सुरक्षा के मद्देनजर मतगणना प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग भी कराई जा रही है। गोवा की पणजी विधानसभा सीट के उपचुनाव में मुख्यमंत्री मनोहर परिकर ने 4500 वोटों से चुनाव जीत दर्ज की है।
इससे पहले बवाना में आगे चल रही आम आदमी पार्टी (आप) ने कांग्रेस को दसवें राउंड में पीछे छोड़ दिया था, लेकिन कांग्रेस ने फिर वापसी कर ली है। इससे पहले आप के उम्मीदवार राम चंद्र ने 339 वोटों की बढ़त के साथ कांग्रेस के सुरेंद्र कुमार को पीछे छोड़ दिया था। बवाना में 8वें दौर के बाद आप आगे। आप को 15979 वोट, बीजेपी को 11806 और कांग्रेस को 15640 वोट मिले। बवाना में छठे राउंड की गिनती के बाद आप को 9499 वोट, बीजेपी को 9745 वोट, और कांग्रेस को 13182 वोट मिले हैं।
नांदयाल में आठवें राउंड की गिनती के बाद टीडीपी आगे है, जिसे 31,117 वोट, वाईसीपी को 17,955 और कांग्रेस को सिर्फ 278 वोट मिले हैं।
दिल्ली में यहां हुईवोटों की गिनती
दिल्ली में बवाना विधानसभा उप-चुनाव सीट स्वामी श्रद्धानंद कॉलेज में मतगणना केंद्र बनाया गया। चूंकि सोमवार को ही बाबा राम रहीम को सजा भी सुनाई जाएगी, ऐसे में हिंसा की किसी भी आशंका से बचने के लिये सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किए गए। मतगणना केंद्र के 100 मीटर के दायरे में वाहनों का प्रवेश नहीं था। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के मुताबिक, मतदान केंद्र पर सिर्फ अधिकृत लोगों को ही प्रवेश मिलेगा। राजनीतिक दलों के एजेंट को भी ईवीएम से दूर रखा जाएगा।

AAP's Ram Chander at 56,178, projected to win Delhi's #BawanaByPoll. BJP's Ved Parkash at 34,501; Congress's Surender Kumar at 30,758. https://t.co/vXb9MhHdc4
— ANI (@ANI) August 28, 2017
Andhra Pradesh: Telugu Desam Party wins #NandyalByPoll by 27,466 votes.
— ANI (@ANI) August 28, 2017
इससे पहले 22 रांउड की गिनती के बाद आप उम्मीदवार रामचंदर 48366 वोटों के साथ सबसे आगे हैं, जबकि भाजपा उम्मीदवार 28236 वोट लेकर दूसरे और कांग्रेस 27596 वोट के साथ तीसरे नंबर पर है। 19वें राउंड की काउंटिंग तक आप उम्मीदवार राम चंदर 17,057 वोटों से आगे चल रहे थे। आप को को 42942, कांग्रेस को 25885 और बीजेपी को 23949 वोट मिले हैं।
इससे पहले सोमवार सुबह 8 बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना शुरू हुई। सुरक्षा के मद्देनजर मतगणना प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग भी कराई जा रही है। गोवा की पणजी विधानसभा सीट के उपचुनाव में मुख्यमंत्री मनोहर परिकर ने 4500 वोटों से चुनाव जीत दर्ज की है।
Goa CM Manohar Parrikar wins Panaji by-poll with a margin of 4,803 votes.
— ANI (@ANI) August 28, 2017
इससे पहले बवाना में आगे चल रही आम आदमी पार्टी (आप) ने कांग्रेस को दसवें राउंड में पीछे छोड़ दिया था, लेकिन कांग्रेस ने फिर वापसी कर ली है। इससे पहले आप के उम्मीदवार राम चंद्र ने 339 वोटों की बढ़त के साथ कांग्रेस के सुरेंद्र कुमार को पीछे छोड़ दिया था। बवाना में 8वें दौर के बाद आप आगे। आप को 15979 वोट, बीजेपी को 11806 और कांग्रेस को 15640 वोट मिले। बवाना में छठे राउंड की गिनती के बाद आप को 9499 वोट, बीजेपी को 9745 वोट, और कांग्रेस को 13182 वोट मिले हैं।
Delhi's #BawanaByPoll: AAP's Ram Chander takes a lead of 339 votes over Congress's Surender Kumar in 8th round of counting.
— ANI (@ANI) August 28, 2017
नांदयाल में आठवें राउंड की गिनती के बाद टीडीपी आगे है, जिसे 31,117 वोट, वाईसीपी को 17,955 और कांग्रेस को सिर्फ 278 वोट मिले हैं।
Counting underway for #Nandyal by-poll, results after 8 rounds: TDP - 31,117 votes, YSRCP - 17,955, Congress 278.