फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   byelection result BJP won 4 out of 7 assembly constituency in 6 states TRS RJD Shiv Sena Won One Seat Updates

ByPoll Result: छह राज्यों की सात विस सीट में 4 पर BJP जीती, RJD-TRS का एक-एक पर कब्जा, जानें पूरे नतीजे

Sun, 06 Nov 2022 10:47 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sun, 06 Nov 2022 10:47 PM IST
सार

बिहार, हरियाणा, यूपी व महाराष्ट्र समेत छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों के नतीजे आ चुके हैं। आइए जानते हैं किस सीट पर किस पार्टी के प्रत्याशी ने कब्जा जमाया है। 

विज्ञापन
byelection result BJP won 4 out of 7 assembly constituency in 6 states TRS RJD Shiv Sena Won One Seat Updates
उपचुनाव के परिणाम - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

विधानसभा उपचुनाव के परिणामों में भाजपा ने छह राज्यों की सात विधानसभा क्षेत्रों में से चार में जीत हासिल की है। इसके टीआरएस, शिवसेना की उद्धव गुट और राजद ने एक-एक सीट पर जीत हासिल की। भाजपा ने उत्तर प्रदेश, हरियाणा और बिहार की एक-एक सीट पर हुए उपचुनाव में जीत हासिल की है। महाराष्ट्र की अंधेरी ईस्ट सीट पर उद्धव गुट की प्रत्याशी की जीत हुई है। बिहार की मोकामा सीट पर राजद प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है। ओडिशा में भाजपा व तेलंगाना में टीआरएस प्रत्याशी विजयी हुए हैं। आइए जानते हैं किस राज्य में किस पार्टी के प्रत्याशी ने बाजी मारी है...

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश
यूपी में लखीमपुर खीरी जिले की गोला गोकर्णनाथ विधानसभा सीट के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी अमन गिरि ने 34 हजार से अधिक मतों से जीत हासिल की। यह सीट उनके पिता अरविंद गिरि के निधन की वजह से खाली हुई थी। गिरी को कुल 1,24,810 वोट मिले। समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार विनय तिवारी को 90,512 मत प्राप्त हुए।
विज्ञापन


ओडिशा
भाजपा ने ओडिशा की धामनगर विधानसभा सीट बरकरार रखी। भाजपा प्रत्याशी निकटतम बीजद प्रतिद्वंद्वी को 9881 मतों के अंतर से हराया। भाजपा प्रत्याशी सूर्यवंशी सूरज ने भाजपा की अपनी प्रतिद्वंद्वी अंबाती दास पर जीत हासिल की। भाजपा ने पार्टी के दिवंगत विधायक बिष्णु चरण सेठी के बेटे सूर्यवंशी सूरज को इस सीट से मैदान में उतारा था। धामनगर सीट 19 सितंबर को भाजपा विधायक बिष्णु चरण सेठी के निधन के कारण रिक्त हुई थी। भाजपा उम्मीदवार को 80,351 वोट, जबकि उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी अंबाती दास को 70,470 वोट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा
भाजपा के उम्मीदवार और पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के पोते भव्य बिश्नोई ने आदमपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और कांग्रेस उम्मीदवार जयप्रकाश को हराकर परिवार का गढ़ बरकरार रखा। भव्य के पिता कुलदीप बिश्नोई के विधायक पद से इस्तीफा देकर कांग्रेस से भाजपा में शामिल होने के बाद संबंधित सीट पर उपचुनाव की जरूरत पड़ी थी। कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधे चुनावी मुकाबले में भव्य ने जयप्रकाश को 15,740 मतों के अंतर से हराया। भाजपा उम्मीदवार को 67,492 वोट मिले जबकि कांग्रेस उम्मीदवार को 51,752 वोट मिले। 

बिहार
बिहार में राजद ने मोकामा और भाजपा ने गोपालगंज विधानसभा सीटों को अपने पास बरकरार रखा। इस साल अगस्त में हुई राजनीतिक उथल-पुथल में राजद नीत महागठबंधन के सत्ता में आने और भाजपा के बाहर होने के बाद से उपचुनाव दोनों का पहला शक्ति-प्रदर्शन था। राजद का मोकामा में जीत का अंतर इस बार घटा, तो पार्टी अध्यक्ष लालू प्रसाद के गृह जिले गोपालगंज में उसे भाजपा से शिकस्त मिली। 

  • दो सीटों पर हुए चुनाव: मोकामा के विधायक अनंत कुमार सिंह (राजद) को अयोग्य करार दिए जाने और गोपालगंज के विधायक सुभाष सिंह (भाजपा) के निधन के कारण दोनों सीट पर उपचुनाव कराया गया। पिछले विधायकों की पत्नियों ने दोनों सीट पर अपनी-अपनी पार्टियों के लिए जीत हासिल की है।
  • मोकामा: अनंत कुमार सिंह की पत्नी नीलम देवी ने 16,000 से अधिक मतों के अंतर से मोकामा सीट जीत ली। भाजपा ने सोनम देवी को मैदान में उतारा, जिन्हें दिवंगत रामविलास पासवान के परिवार के दोनों गुटों से समर्थन मिला। 
  • गोपालगंज: गोपालगंज में राजद उम्मीदवार मोहन प्रसाद गुप्ता 2,000 से कम मतों से हार गए। यहां से भाजपा उम्मीदवार कुसुम देवी को 70,032 वोट मिले, जबकि राजद के मोहन गुप्ता को 68,243 वोट मिले। असदुद्दीन ओवैसी की ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) और मायावती की बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने मिलकर जीत के अंतर से दस गुना वोट हासिल किया।


तेलंगाना
तेलंगाना में सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) ने मुनूगोड़े विधानसभा सीट के उपचुनाव में जीत हासिल कर ली है। टीआरएस उम्मीदवार कुसुकुंतला प्रभाकर रेड्डी ने भाजपा के अपने निकटम प्रतिद्वंद्वी कोमातीरेड्डी राजगोपाल रेड्डी को 10 हजार से अधिक मतों से हराया। अगस्त में कांग्रेस विधायक कोमातीरेड्डी राज गोपाल रेड्डी के पार्टी से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल होने के कारण इस सीट पर उपचुनाव कराने की जरूरत पड़ी।



महाराष्ट्र
मुंबई की अंधेरी (पूर्वी) विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) की उम्मीदवार ऋतुजा लटके ने जीत हासिल की। इस साल मई में शिवसेना विधायक और ऋतुजा लटके के पति रमेश लटके के निधन के कारण इस सीट पर उपचुनाव कराया गया। तीन नवंबर को मतदान हुआ था। भाजपा उपचुनाव की दौड़ से अपने उम्मीदवार को हटा लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed