फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BY Vijayendra reacts on BS Yediyurappas harassment Case Karnataka high court news in hindi

Karnataka: 'न्याय के मंदिर में सत्य की जीत होगी', येदियुरप्पा की गिरफ्तारी पर रोक लगने पर बोले भाजपा नेता

Sat, 15 Jun 2024 02:21 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 15 Jun 2024 02:21 PM IST
सार

हाई कोर्ट के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा नेता बीवाई विजयेंद्र ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया। उन्होंने कहा कि कर्नाटक के लोगों का आशीर्वाद रंग लाई।

विज्ञापन
BY Vijayendra reacts on BS Yediyurappas harassment Case Karnataka high court news in hindi
बीवाई विजयेंद्र - फोटो : ANI

विस्तार

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा पर एक नाबालिग के साथ यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया गया है। यह आरोप नाबालिग की मां ने पॉक्सो एक्ट के तहत शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले में कर्नाटक हाई कोर्ट ने सीआईडी द्वारा पूर्व सीएम की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी। कोर्ट के इस फैसले पर बीएस येदियुरप्पा के बेटे और कर्नाटक के भाजपा अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि न्याय के मंदिर में सच्चाई की जीत होगी। अदालत ने येदियुरप्पा को सीआईडी के समक्ष पेश होने के लिए 17 जून को पेश होने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


हाई कोर्ट के फैसले पर भाजपा नेता ने दी प्रतिक्रिया
हाई कोर्ट के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा नेता बीवाई विजयेंद्र ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया। उन्होंने कहा, "कर्नाटक के लोगों का आशीर्वाद रंग लाई। राजनीतिक साजिशें हमेशा येदियुरप्पा का पीछा करती रही हैं। बिना हिम्मत हारे, न्याय के रास्ते पर चलकर जीस हासिल करेंगे' उन्होंने आगे कहा, "येदियुरप्पा जांच से मुंह मोड़ने वालों में से नहीं हैं। यह हमारा विश्वास है कि आने वाले दिनों में न्याय के मंदिर में सत्य की जीत होगी।"
विज्ञापन


बंगलूरू की एक अदालत ने गुरुवार को येदियुरप्पा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। बुधवार को पूछताछ के लिए उपस्थित नहीं होने पर सीआईडी ने येदियुरप्पा के खिलाफ वारंट की मांग करते हुए फर्स्ट फास्ट ट्रैक कोर्ट का रुख किया। येदियुरप्पा ने जांच में शामिल होने के लिए समय मांगा था। पुलिस के अनुसार, येदियुरप्पा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354ए और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने भी इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "जिस तरह से यह मामला सामने आया, यह हमारे नेता के खिलाफ षड़यंत्र है। कोर्ट ने उन्हें क्लीन चिट दे दी है। सभी आरोप झूठे हैं, यह बात अदालत में साबित हो चुकी है। वे न केवल राजनीतिक मैदान में बल्कि न्यायिक मैदान के भी योद्धा हैं।"


क्या है पूरा मामला
पीड़िता की मां ने अपनी शिकायत में बताया कि घटना दो फरवरी को एक बैठक के दौरान हुई। येदियुरप्पा ने बताया कि कुछ दिन पहले एक महिला उनके घर आई थी। वह रोते हुए कह रही थी कि कुछ समस्या है। पूर्व सीएम ने आगे कहा, "मैंने उससे पूछा कि मामला क्या है और मैंने खुद पुलिस को फोन किया। कमिश्नर को मामले की जानकारी दी और उनसे उसकी मदद करने को कहा। बाद में महिला मेरे खिलाफ बोलने लगी। मैंने यह मामला पुलिस कमिश्नर के ध्यान में लाया है।" येदियुरप्पा ने इन आरोपों को नकार दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed