फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   By elections to 7 Assembly seats across 6 States to be held on 3rd November results on 6th November

उपचुनाव 2022: छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर तीन नवंबर को होंगे मतदान, छह नवंबर को आएंगे नतीजे

Mon, 03 Oct 2022 05:53 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 03 Oct 2022 05:53 PM IST
सार

छह राज्यों में सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीख की घोषणा कर दी गई है।

विज्ञापन
By elections to 7 Assembly seats across 6 States to be held on 3rd November results on 6th November
निर्वाचन आयोग - फोटो : पीटीआई

विस्तार

छह राज्यों में सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीख की घोषणा कर दी गई है। चुनाव आयोग के मुताबिक मतदान तीन नवंबर को होंगे जबकि नतीजे छह नवंबर को आएंगे। बता दें कि महाराष्ट्र, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा के एक-एक विधानसभा सीट पर मतदान होंगे जबकि बिहार के दो विधानसभा सीटों पर मतदान कराए जाएंगे। 

विज्ञापन


इन विधानसभा सीटों पर होंगे मतदान
महाराष्ट्र के अंधेरी पूर्व, बिहार के मोकामा और गोपालगंज, हरियाणा के आदमपुर, तेलंगाना के मुनुगोड़े, उत्तर प्रदेश के गोला गोकरानाथ और ओडिशा के धामनगर(SC)विधानसभा सीटों पर मतदान होंगे।
विज्ञापन


नामांकन से लेकर परिणाम तक की तारीखों की हुई घोषणा
बता दें कि अधिसूचना की तारीख सात अक्तूबर होगी। जबकि नामांकन की तारीख 14 अक्तूबर, 17 अक्तूबर  को नामांकन वापस लेने की तारीख है। तीन नवंबर को मतदान होंगे जबकि छह नवंबर को परिणाम आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंकज त्रिपाठी को बनाया नेशनल आइकॉन
जाने-माने एक्टर पंकज त्रिपाठी को चुनाव आयोग ने अपना नेशनल आइकॉन बनाया है। EC के मुख्य निर्वाचन आधिकारी राजीव कुमार ने सोमवार को इसका एलान किया। 2014 में चुनाव आयोग ने टीम इंडिया के बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा को गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए ब्रांड एंबेसडर बनाया था।

यहां देखें पूरी सूची...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed