फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   By-elections held today for eight Assembly constituencies across seven states LIVE news and updates

Bypolls LIVE: दोपहर एक बजे तक पंजाब से लेकर ओडिशा तक, देखें कहां कितना फीसदी हुआ मतदान; जानें अपडेट्स

Tue, 11 Nov 2025 12:46 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Tue, 11 Nov 2025 12:46 PM IST
सार

जहां उपचुनाव हो रहे हैं, उनमें जम्मू-कश्मीर की बडगाम और नगरोटा, राजस्थान की अंता, झारखंड की घाटशिला, तेलंगाना की जुबली हिल्स, पंजाब की तरनतारन, मिजोरम की डम्पा और ओडिशा की नुआपाड़ा सीट शामिल हैं।

विज्ञापन
By-elections held today for eight Assembly constituencies across seven states LIVE news and updates
उपचुनाव LIVE। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत के सात राज्यों की आठ विधानसभा सीटों पर आज उपचुनाव हो रहे हैं। निर्वाचन आयोग के अनुसार मतदान शांतिपूर्ण ढंग से जारी है। गौरतलब है कि इन उपचुनावों में मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी।
विज्ञापन


इन उपचुनावों का आयोजन उन सीटों पर किया गया जो विभिन्न कारणों से रिक्त हुई थीं। संबंधित विधानसभा क्षेत्रों में जम्मू-कश्मीर की बडगाम और नगरोटा, राजस्थान की अंता, झारखंड की घाटशिला, तेलंगाना की जुबली हिल्स, पंजाब की तरनतारन, मिजोरम की डम्पा और ओडिशा की नुआपाड़ा सीट शामिल हैं।
विज्ञापन


चुनाव आयोग ने बताया कि इन सभी सीटों पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं और मतदान प्रक्रिया सुचारू रूप से चली। मतगणना के परिणाम 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे, जो बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना के साथ ही आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओडिशा: भाजपा उम्मीदवार जय ढोलकिया ने डाला वोट

नुआपाड़ा विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवार जय ढोलकिया ने निर्वाचन क्षेत्र के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। यह सीट बीजद विधायक और उनके पिता राजेंद्र ढोलकिया के निधन के बाद खाली हुई थी।

 

हैदराबाद: फिल्म डायरेक्टर राजामौली ने डाला वोट
फिल्म निर्देशक एस.एस. राजामौली ने भी अपने परिवार के साथ तेलंगाना की जुबली हिल्स विधानसभा उपचुनाव में शेखपेट स्थित मतदान केंद्र पर वोट डाला।

उपचुनाव 2025: सुबह 9 बजे तक देखें कहां कितना हुआ मतदान
देशभर की विभिन्न विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। सुबह 9 बजे तक अलग-अलग राज्यों में लगभग इस तरह वोटिंग हुई:
  • नगरोटा (जम्मू-कश्मीर) – 15.11%
  • बडगाम (जम्मू-कश्मीर) – 9.36%
  • घाटशिला (झारखंड) – 17.33%
  • डाम्पा (मिजोरम) – 18.38%
  • नुआपाड़ा (ओडिशा) – 14.99%
  • तरण तारण (पंजाब) – 10.32%
  • अंता (राजस्थान) – 14.09%
  • जुबली हिल्स (तेलंगाना) – 10.02%

उपचुनाव 2025: सुबह 11 बजे तक कई राज्यों में 30% से अधिक मतदान
  • नगरोटा (जम्मू-कश्मीर) में 34.47% मतदान हुआ।
  • बडगाम (जम्मू-कश्मीर) में 21.74% लोगों ने वोट डाले।
  • घाटशिला (झारखंड) में 34.32% मतदान हुआ।
  • डाम्पा (मिजोरम) में 34.38% वोटिंग दर्ज की गई।
  • नुआपाड़ा (ओडिशा) में 32.51% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।
  • तरण तारण (पंजाब) में 23.35% मतदान हुआ।
  • अंता (राजस्थान) में 28.74% वोट डाले गए।
  • जुबली हिल्स (तेलंगाना) में 20.76% मतदान हुआ।

उपचुनाव 2025: दोपहर एक बजे तक देखें कहां कितना हुआ मतदान
देशभर की विभिन्न विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। दोपहर एक बजे तक अलग-अलग राज्यों में लगभग इस तरह वोटिंग हुई:
  • नगरोटा (जम्मू-कश्मीर) – 34.01%
  • बडगाम (जम्मू-कश्मीर) – 52.44%
  • घाटशिला (झारखंड) – 54.08% 
  • डाम्पा (मिजोरम) – 56.35%
  • नुआपाड़ा (ओडिशा) – 51.42%
  • तरण तारण (पंजाब) – 36.62%
  • अंता (राजस्थान) – 47.77%
  • जुबली हिल्स (तेलंगाना) – 31.94%
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed