{"_id":"6377907a03ebab142e2d9a61","slug":"bureaucrat-sacked-from-election-duty-in-gujarat-over-instagram-post","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gujarat Elections: इंस्टाग्राम पर फोटो पोस्ट करना चुनाव अधिकारी को पड़ा भारी, EC ने तुरंत ड्यूटी से हटाया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Gujarat Elections: इंस्टाग्राम पर फोटो पोस्ट करना चुनाव अधिकारी को पड़ा भारी, EC ने तुरंत ड्यूटी से हटाया
Fri, 18 Nov 2022 07:32 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Amit Mandal
Updated Fri, 18 Nov 2022 07:32 PM IST
सार
अगले महीने होने वाले गुजरात चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश कैडर के अधिकारी अभिषेक सिंह को अहमदाबाद में दो विधानसभा क्षेत्रों - बापूनगर और असरवा के लिए सामान्य पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था।
विज्ञापन
Abhishek Singh
- फोटो : social media
विस्तार
गुजरात चुनाव ड्यूटी के लिए नियुक्त एक अधिकारी को इंस्टाग्राम पर अपने पोस्ट के लिए भारी कीमत चुकानी पड़ी। इस अधिकारी को चुनाव आयोग ने उनके पद से हटा दिया। सूत्रों ने कहा कि आईएएस अधिकारी अभिषेक सिंह को चुनाव आयोग ने इंस्टाग्राम पर अपने प्रचार के लिए अपनी फोटो करने के आरोप में ड्यूटी से हटा दिया। चुनाव आयोग के आदेश में कहा गया है कि अभिषेक सिंह ने चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में अपनी पोस्टिंग/जॉइनिंग साझा करने के लिए इंस्टाग्राम का इस्तेमाल किया और अपनी आधिकारिक स्थिति का इस्तेमाल पब्लिसिटी स्टंट के रूप में किया।
विज्ञापन
अधिकारी ने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर की थीं
अगले महीने होने वाले गुजरात चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश कैडर के अधिकारी अभिषेक सिंह को अहमदाबाद में दो विधानसभा क्षेत्रों - बापूनगर और असरवा के लिए सामान्य पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था। सोशल मीडिया पर खुद को अभिषेक एस आईएएस बताने वाले इस अधिकारी ने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर की थीं। एक में वह एक आधिकारिक कार के पास खड़े हैं जिसमें सामने की तरफ "ऑब्जर्वर" लिखा हुआ है। कैप्शन में लिखा है, "गुजरात चुनाव के लिए पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त।" एक अन्य पोस्ट में वे तीन अन्य अधिकारियों और एक सशस्त्र सुरक्षाकर्मी के साथ कैमरे की ओर मुस्कुराते हुए दिख रहे हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर सक्रिय अभिषेक खुद को लोक सेवक, अभिनेता, सामाजिक उद्यमी और जिद्दी आशावादी बताते हैं। सूत्रों के अनुसार, चुनाव आयोग ने आईएएस अधिकारी के इंस्टा पोस्ट को बहुत गंभीरता से लिया और उन्हें सामान्य पर्यवेक्षक के रूप में उनके ड्यूटी से तुरंत मुक्त कर दिया गया और अगले आदेश तक चुनाव संबंधी किसी भी कार्य से वंचित कर दिया है।
विज्ञापन
तुरंत निर्वाचन क्षेत्र छोड़ने का मिला आदेश
अधिकारी को तुरंत निर्वाचन क्षेत्र छोड़ने और अपने मूल कैडर को रिपोर्ट करने का आदेश दिया गया है। गुजरात में उन्हें दी जाने वाली सभी सरकारी सुविधाएं भी छीन ली गईं, जिसमें उनके पोस्ट में दिखाई गई कार भी शामिल है। उनकी जगह एक अन्य आईएएस (भारतीय प्रशासनिक सेवा) अधिकारी कृष्ण बाजपेयी को नियुक्त किया गया है। बता दें कि गुजरात में एक और पांच दिसंबर को मतदान होगा। नतीजे 8 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।