{"_id":"5c5536d7bdec22738813b01f","slug":"burdwan-blast-police-arrested-suspect-abdul-matin-in-joint-operation","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्दवान धमाका: पुलिस ने पकड़ा संदिग्ध आतंकी, इमाम बनकर कर रहा था काम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बर्दवान धमाका: पुलिस ने पकड़ा संदिग्ध आतंकी, इमाम बनकर कर रहा था काम
Sat, 02 Feb 2019 11:51 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मल्लपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मल्लपुरम
Published by: Sneha Baluni
Updated Sat, 02 Feb 2019 11:51 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध आतंकी अब्दुल मतीन
- फोटो : ANI
पश्चिम बंगाल के बर्दवान में 2014 में हुए बम धमाकों के आरोपी को केरल के मल्लपुरम के इडावन्ना से गिरफ्तार किया है। उसे पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स और केरल पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन चलाकर गिरफ्तार किया है। जिसका प्रतिनिधित्व जिला पुलिस के मुखिया प्रथीश कुमार ने किया। आरोपी का नाम अब्दुल मतीन है। वह असम का रहने वाला है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार अब्दुल मतीन पश्चिम बंगाल में 2 अक्तूबर, 2014 को हुए बम धमाके का मुख्य आरोपी है। वह जमात-उल-मुजाहिद्दीन बांग्लादेश से ताल्लुक रखता है। वह धमाकों के बाद से ही संदिग्ध था। दो लोग, कथित तौर पर बांग्लादेश के नागरिकों की मौत तात्कालिक विस्फोटक उपकरणों का निर्माण करते हुए हो गई थी। इस धमाके में एक घायल हो गया था।
विज्ञापन
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने घटना के संबंध में जुलाई 2016 में 30 लोगों के खिलाफ आरोप दर्ज किए थे। पुलिस मुखिया का कहना है कि मतीन इडावन्ना के नजदीक मंजेरी में स्थानीय मस्जिद में इमाम के तौर पर काम कर रहा था। उसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
प्रथीश कुमार ने कहा, 'यह एक संयुक्त ऑपरेशन था जिसे केरल पुलिस और पश्चिम बंगाल की स्पेशल टास्क फोर्स ने ठोस जानकारी के आधार पर अंजाम दिया था। उन्हें आरोपी के उस इलाके में होनी की सूचना मिली थी। संयुक्त प्रयासों के कारण मस्जिद के पास स्थित घर से मतीन की गिरफ्तारी हुई।' ऑपरेशन के लिए पश्चिम बंगाल की पुलिस दो दिन पहले ही पहुंच गई थी।
मल्लपुरम पुलिस स्थानीय संगठनों और लोगों की भूमिकाओं की जांच करेगी जिन्होंने इतने बड़े धमाके के आरोपी को आश्रय दिया। जिला पुलिस के मुखिया ने कहा कि अब्दुल मतीन का मामला जिला का दूसरा मामला है। हाल ही में कोटक्कल से बंगाल के दो निवासियों की गिरफ्तारी हुई थी। दोनों कोटक्कल में प्रवासी मजदूरों के तौर पर रह रहे थे। पुलिस के मुखिया ने कहा, 'हम गिरफ्तार किए गए लोगों का स्थानीय लोगों के साथ रिश्ते की जांच कर रहे हैं। इसी तरह की घटना दोबारा हुई है।'
Kerala: In a joint operation, West Bengal Police Special Task Force & Kerala police arrested one terror suspect Abdul Matin from Mallapuram yesterday pic.twitter.com/tRbI8kbYC1
— ANI (@ANI) February 2, 2019