बुल्ली बाई एप : पुलिस कर रही जांच... कहीं दो समुदायों को लड़ाने की साजिश तो नहीं थी
पुलिस के अनुसार ‘द खालसा सुपरमेसिस्ट’ हैंडल का इस्तेमाल आरोपी विशाल कुमार झा कर रहा था और अपना ठिकाना कनाडा बताया था। इसके साथ ही वह ‘तवस्या वत्स’ के नाम से एक यूट्यूब चैनल भी चला रहा था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बुल्ली बाई एप मामले की जांच कर रही मुंबई पुलिस ने बुधवार को बताया कि एप के प्रचार से जुड़े लोग सिख समुदाय से जुड़े नामों का इस्तेमाल कर लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे थे। भ्रामक ट्विटर हैंडल के जरिये ये मुस्लिम महिलाओं को निशाना बना रहे थे।
मुंबई पुलिस ने एक बयान जारी कर कहा, सामुदायिक तनाव फैल सकता था, लेकिन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले मुंबई पुलिस के आयुक्त हेमंत नागराले ने कहा कि संभवत: दो समुदायों के बीच नफरत फैलाकर शांति भंग करने का प्रयास किया जा रहा था।
पुलिस के मुताबिक गिटहब प्लेटफॉर्म पर होस्ट होने वाले इस एप पर महिलाओं की तस्वीरें वर्चुअल नीलामी के लिए प्रदर्शित की गई थीं। छह महीने पहले इसी तरह के एप सुलीडील्स का मामला सामने आया था। आरोपियों ने बुल्ली बाई एप से फोटो ट्विटर हैंडल पर ‘बुल्लीबाई,’ ‘सेज 0x11’, ‘जट खालसा 7’ जैसे नामों का इस्तेमाल कर रहे थे।
पुलिस के अनुसार ‘द खालसा सुपरमेसिस्ट’ हैंडल का इस्तेमाल आरोपी विशाल कुमार झा कर रहा था और अपना ठिकाना कनाडा बताया था। इसके साथ ही वह ‘तवस्या वत्स’ के नाम से एक यूट्यूब चैनल भी चला रहा था।
जांच दिल्ली पुलिस की आईएफएसओ यूनिट को
दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को ‘बुल्ली बाई’ एप मामला अपनी ‘इंटेलीजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशन्स’ यूनिट को सौंप दिया और वह एप के बारे में उसके विदेशी प्लेटफॉर्म से सूचना मांगने के लिए परस्पर कानूनी सहायता संधि प्रक्रिया के लिए मंजूरी लेने की योजना बना रही है। पुलिस ने बताया कि आईएफएसओ इकाई पिछले साल जुलाई में आए ‘सुली डील्स’ मोबाइल एप मामले की भी जांच कर रही है।
मेटा कंपनी से जानकारी ले कार्रवाई की तैयारी
फेसबुक पर हिंदू महिलाओं के अपमान से जुड़े पोस्ट पर आईटी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने बताया कि पुलिस को मेटा कंपनी के अधिकारियों से संपर्क कर ऐसे पेज चलाने वालों पर कार्रवाई के लिए कहा है। एक यूट्यूबर अंशुल सक्सेना ने इस बारे में सोशल मीडिया पर आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव को जानकारी दी थी। उन्होेंने यह भी बताया कि टेलीग्राम पर ऐसा एक चैनल जून 2021 में बना था। हालांकि अभी यह सामने नहीं आया है कि ऐसा चैनल किसने बनाया?