फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bullet train: No bridge was washed away, rains affected only temporary access, say officials

क्या बह गया बुलेट ट्रेन का पुल?: अधिकारियों ने बताया दावे का पूरा सच, भारी बारिश से अस्थायी मार्ग को नुकसान

Wed, 15 Jul 2026 07:45 PM IST
राहुल कुमार पीटीआई, मुंबई।
पीटीआई, मुंबई। Published by: राहुल कुमार Updated Wed, 15 Jul 2026 07:45 PM IST
विज्ञापन
Bullet train: No bridge was washed away, rains affected only temporary access, say officials
बुलेट ट्रेन परियोजना(फाइल फोटो) - फोटो : ANI

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के तहत उल्हास नदी पर बन रहे रेल पुल को लेकर सामने आई उन खबरों का अधिकारियों ने खंडन किया है, जिनमें दावा किया गया था कि निर्माण कार्य के लिए बनाया गया अस्थायी पुल बाढ़ में बह गया। अधिकारियों ने बुधवार को स्पष्ट किया कि भारी बारिश के कारण केवल निर्माण सामग्री और मशीनरी की आवाजाही के लिए बनाया गया अस्थायी पहुंच मार्ग प्रभावित हुआ था।

विज्ञापन


नेशनल हाई स्पीड रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (एनएचएसआरसीएल) ने एक बयान में कहा कि पिछले सप्ताह ठाणे जिले में हुई भारी बारिश के कारण यह अस्थायी पहुंच मार्ग प्रभावित हुआ। यह व्यवस्था परियोजना के निर्माण कार्य के दौरान कर्मचारियों, मशीनरी और निर्माण सामग्री की आवाजाही के लिए बनाई गई थी।
विज्ञापन


एनएचएसआरसीएल के अनुसार, इस घटना का उल्हास नदी पर बन रहे स्थायी रेल पुल के डिजाइन, सुरक्षा या निर्माण कार्य पर कोई असर नहीं पड़ा है। परियोजना के तहत पुल का निर्माण और अन्य सभी कार्य निर्धारित योजना के अनुसार जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ दिन पहले ठाणे जिले में हुई भारी बारिश के कारण उल्हास नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया था, जिससे कई इलाके जलमग्न हो गए थे। 508 किलोमीटर लंबा मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर ठाणे जिले से होकर गुजरेगा। इस परियोजना की अनुमानित लागत 1.08 लाख करोड़ रुपये है।


परियोजना की हिस्सेदारी के अनुसार, भारत सरकार एनएचएसआरसीएल को 10,000 करोड़ रुपये देगी, जबकि गुजरात और महाराष्ट्र सरकारें 5,000-5,000 करोड़ रुपये का योगदान करेंगी। शेष राशि जापान 0.1 प्रतिशत ब्याज दर पर दीर्घकालिक ऋण के रूप में उपलब्ध कराएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed