फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bullet and semi high speed train more delayed in india

बुलेट ही नहीं, सेमी हाई स्पीड ट्रेन के लिए भी करना होगा इंतजार

Fri, 03 Feb 2017 04:16 AM IST
नवनीत शरण/नई दिल्ली
नवनीत शरण/नई दिल्ली Updated Fri, 03 Feb 2017 04:16 AM IST
विज्ञापन
 bullet and semi high speed train more delayed in india
डेमो पिक - फोटो : Xinhua
पिछले रेल बजट में रेल मंत्री ने बुलेट ट्रेन के सपने दिखाए थे, लेकिन अगले दो साल तक सेमी हाई स्पीड ट्रेन पर यात्रा करने का मौका भी यात्रियों को नहीं मिलने वाला है। बुलेट ट्रेन के साथ ही दिल्ली-हावड़ा, दिल्ली-मुंबई के बीच सेमी हाई स्पीड ट्रेन चलाने की योजना फिलहाल ठंडे बस्ते में दिखाई दे रही है। आम बजट में इन ट्रेनों की चर्चा तक नहीं हुई।
विज्ञापन


दिल्ली-आगरा रूट पर सेमी हाई स्पीड ट्रेन चलाकर रेलवे ने खूब वाहवाही लूटी, लेकिन इस तरह की अन्य ट्रेनों को ट्रैक पर चलाना रेलवे के लिए बेहद मुश्किल साबित हो रहा है। इसके लिए कॉरीडोर बनाने पर विचार किया जा रहा है। 
विज्ञापन


यही वजह है कि रेलवे ने तर्क दिया है कि जब तक डेडिकेटेड फ्रेट कॉरीडोर तैयार नहीं हो जाता है तब तक मिशन रफ्तार पूरा नहीं हो पाएगा। बता दें कि फ्रेट कॉरीडोर का कुछ हिस्सा 2019 में खुलना है। इस कॉरीडोर पर मालगाड़ी को शिफ्ट कर यात्री ट्रेन के लिए ट्रैक के बोझ को कम करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रूट का चयन किया गया

 bullet and semi high speed train more delayed in india
d - फोटो : getty images
रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एके मित्तल के अनुसार सेमी हाई स्पीड ट्रेन चलाने के लिए दिल्ली-मुंबई, दिल्ली-कोलकाता रूट का चयन किया गया है। इन रूटों पर कॉरीडोर का निर्माण 2019 से पहले संभव नहीं। रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष ने यह भी कहा कि डेडिकेटेट फ्रेट कॉरीडोर का काम पूरा होने के बाद ही ट्रेनों को रफ्तार मिलेगी। 

अहमदाबाद-मुंबई के बीच बुलेट ट्रेन चलाने को लेकर उन्होंने कहा कि इसका अध्ययन किया जा रहा है। जापान व भारत के बीच उच्च स्तरीय संयुक्त समिति की बैठकें भी की गई हैं। मिशन रफ्तार के लिए रेलवे ने अलग से मोबिलिटी डायरेक्टोरेट का गठन किया है। इसका मुख्य उद्देश्य ट्रेनों की गति बढ़ाना है। इसके लिए कॉरीडोर का सर्वे रेलवे करा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed