फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bull rescued from 3rd floor of Junagadh building

तीसरी मंजिल पर चढ़ गया सांड, उतारने में छूटे पसीने

Sat, 03 Sep 2016 05:35 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 03 Sep 2016 05:35 PM IST
विज्ञापन
 Bull rescued from 3rd floor of Junagadh building
टाइम्स ऑफ इंडिया
गुजरात के जूनागढ़ में एक सांड तीसरी मंजिल पर चढ़ गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने बड़ी मशक्कत के बाद रिहायशी अपार्टमेंट के तीसरी मंजिल पर चढ़े इस सांड को नीचे उतारा।
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के अनुसार जूनागढ़ में एक सांड शहर के एक रिहायशी अपार्टमेंट की तीसरी मंजिल पर चढ़ गया था, लेकिन नीचे नहीं उतर पा रहा था। अपार्टमेंट के लोगों ने जब यह देखा, तो उन्होंने सांड की मदद के लिए फायर ब्रिगेड को फोन किया।
विज्ञापन


फायर ब्रिगेड के अधिकारियों के मुताबिक उन्हें शुक्रवार की सुबह 10 बजे के करीब अपार्टमेंट से फोन आया। इसके तुरंत बाद ही वे जूनागढ़ के कडियावाड स्थित मल्हार अपार्टमेंट के लिए रवाना हो गए, जहां सांड तीसरी मंजिल पर फंसा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


फायर ब्रिगेड के एक कर्मचारी ने बताया, 'सांड पहले मल्हार अपार्टमेंट के चौथे फ्लोर पर चढ़ गया इसके बाद पास के तीन मंजिले अपार्टमेंट की छत पर चला गया। यह बहुत ही मुश्किल ऑपरेशन था क्योंकि अपार्टमेंट में ऐसी सीढ़ियां नहीं थी, जिनसे सांड को नीचे उतारा जा सके। इसलिए हमने उसे बांधकर अपार्टमेंट की चौथी मंजिल पर खींचा और उसके बाद वह सीढ़ियों से नीचे उतरा।' 

इस सांड को सुरक्षित नीचे उतारने में फायर ब्रिगेड को करीब दो घंटे का वक्त लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed