फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bull rammed into Khwaja Shamshuddin Ghazi Urs fair in Osmanabad, Maharashtra, many injured

महाराष्ट्र: ख्वाजा शमशुद्दीन गाजी के उर्स मेले में सांड घुसा, कई लोग घायल, देखें वायरल VIDEO

Fri, 10 Feb 2023 09:59 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 10 Feb 2023 09:59 PM IST
सार

महाराष्ट्र के उस्मानाबाद जिले में बुधवार को उर्स मेले में सांड के घुसने से लोगों के बीच भगदड़ मच गई।

विज्ञापन
Bull rammed into Khwaja Shamshuddin Ghazi Urs fair in Osmanabad, Maharashtra, many injured
गाजी के उर्स मेले में सांड घुसा - फोटो : Social Media

विस्तार

महाराष्ट्र के उस्मानाबाद जिले में बुधवार को उर्स मेले में सांड के घुसने से लोगों के बीच भगदड़ मच गई। बुधवार रात ख्वाजा शमशुद्दीन गाजी के उर्स मेले में घुसे सांड ने यहां खूब उत्पात मचाया है, जिसमें 14 लोग घायल हो गए हैं। इस घटना से मेले में मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। मामला बुधवार देर रात करीब तीन बजे का है। 

विज्ञापन


यहां देखें VIDEO...

बता दें कि उर्स मेले में बुधवार देर रात चरागा का मुख्य कार्यक्रम होने के चलते करीब 15 हजार लोग शामिल हुए थे। इसी दौरान एक सांड मेले में घुस आया और लोगों के ऊपर भागने लगा। अचानक हुए सांड के हमले में चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों का अस्पताल में चल रहा इलाज
इस घटना में 14 लोगों के जख्मी होने की खबर है और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायलों का इलाज जारी है। हालांकि गनीमत रही कि मेले में इस तरह हुए हमले में किसी की मौत नहीं हुई। वीडियो  में सांड जिस तरह से आक्रामक दिख रहा है उससे लग रहा है कि लोगों को भारी नुकसान हो सकता था।

मेघालय विधानसभा चुनाव में 375 उम्मीदवार मैदान में
मेघालय विधानसभा की 60 सीटों के लिए कुल 375 उम्मीदवार मैदान में हैं, जहां 27 फरवरी को मतदान होगा, मुख्य निर्वाचन अधिकारी एफआर खारकोंगोर ने शुक्रवार को कहा। सत्तारूढ़ एनपीपी 57 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, कांग्रेस और भाजपा सभी 60 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जबकि टीएमसी ने 58 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (यूडीपी) 47 सीटों पर, वीपीपी 18 सीटों पर और एचएसडीपी 11 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed