{"_id":"5a72afe54f1c1b80268b7a3e","slug":"bugdet-2018-union-budget-2017-on-lok-sabha-tv-house-will-adjourned-on-second-feb","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा में बीजेपी सांसद के निधन पर शोक, 2 फरवरी को स्थगित रहेगा सदन","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
लोकसभा में बीजेपी सांसद के निधन पर शोक, 2 फरवरी को स्थगित रहेगा सदन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 01 Feb 2018 11:43 AM IST
विज्ञापन
लोकसभा में वित्त मंत्री अरुण जेटली के बजट पेश करने से पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सांसद के निधन पर शौक जाहिर किया गया। बीजेपी सांसद चिंतामणि वनागा का 30 जनवरी को दिल्ली में निधन हो गया था, जिसके चलते लोकसभा में कुछ समय का मौन रखा गया।
विज्ञापन
किसी सांसद के निधन के बाद संसद की कार्यवाही को स्थगित कर दिया जाता है, लेकिन बजट के चलते ऐसा हो नहीं पाया है। लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने सदन को जानकारी दी कि लोकसभा को इस दुख में 2 फरवरी को स्थगित किया जाएगा।
विज्ञापन
मुंबई के पलघर से सांसद चिंतामणि का निधन हर्ट अटैक की वजह से हुआ। चिंतामणि के परिवार में पांच बच्चे हैं और पेशे से एक वकील भी रहे।