राज्यसभाः निर्मला ने कहा- मुद्रा योजना किसी ‘दामाद’ के लिए नहीं, कार्यवाही आठ मार्च तक स्थगित
राज्यसभा में बजट सत्र के पहले चरण के आखिरी दिन काफी गहमा-गहमी का माहौल रहा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पर हुई चर्चा को लेकर सदन में जवाब दिया। उन्होंने कहा कि 2014 में सरकार में आने के बाद हमने मनरेगा की कमियों को दूर किया। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत 27,000 करोड़ रुपये का ऋण आवंटित किया गया। यह सब गरीबों के लिए था, ना कि किसी ‘दामाद’ के लिए। उन्होंने कहा कि यूपीआई भुगतान को बढ़ावा किसी दामाद के लाभ के लिए नहीं दिया गया। इससे पहले वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर ने कृषि कानून को लेकर विपक्ष पर हमला बोला। उन्होंने पूछा कि दिखाएं कहां लिखा है कि नए कानून से मंडी और एमएसपी खत्म हो जाएगी। वहीं राज्यसभा में चर्चा के दौरान टीएमसी सांसद दिनेश त्रिवेदी ने पार्टी से अपने इस्तीफे की घोषणा की। अब ऊपरी सदन की कार्यवाही आठ मार्च तक के लिए स्थगित हो गई है। आठ मार्च से आठ अप्रैल तक बजट सत्र के दूसरे चरण की शुरुआत होगी। यहां पढ़ें इससे जुड़े अपडेट्स-
लाइव अपडेट
आठ मार्च तक के लिए राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित
आठ मार्च तक के लिए स्थगित हुई राज्यसभा की कार्यवाही।Rajya Sabha adjourned till 8th March. pic.twitter.com/WSdWm05Yvl
— ANI (@ANI) February 12, 2021
दामाद को लेकर वित्त मंत्री ने विपक्ष पर साधा निशाना
वित्त मंत्री ने कहा, 'अगस्त 2016 से जनवरी 2020 तक यूपीआई के माध्यम से डिजिटल लेनदेन की संख्या- 3.6 लाख करोड़ से अधिक हो गई है। यूपीआई का उपयोग किसके द्वारा किया जाता है? धनी? नहीं मध्यम वर्ग और छोटे व्यापारी। फिर ये लोग कौन हैं? क्या सरकार यूपीआई का निर्माण कर रही है, इससे समृद्ध पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए डिजिटल लेनदेन की सुविधा की जा रही है? कुछ दामाद? नहीं। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत 27,000 करोड़ रुपये का ऋण आवंटित किया गया। यह सब गरीबों के लिए था, ना कि किसी ‘दामाद’ के लिए।'Loans sanctioned under Mudra Yojana - more than Rs 27,000 crores. Who takes Mudra Yojana? Damads?: Finance Minister Nirmala Sitharaman in Rajya Sabha#Budget2021 pic.twitter.com/swDPw4pZqH
— ANI (@ANI) February 12, 2021
पीएम आवास योजना के तहत बने 1.67 करोड़ से अधिक घर
वित्त मंत्री ने कहा, 'पीएम आवास योजना के तहत 1.67 करोड़ से अधिक घर बनाए गए हैं। क्या यह अमीर के लिए हैं? 17 अक्तूबर से पीएम सौभाग्य योजना के तहत 2.67 से अधिक घरों का विद्युतीकरण किया गया। सरकार के ई-मार्केट पर रखे गए ऑर्डर का कुल मूल्य 8,22,077 करोड़ रुपये है। क्या उन्हें बड़ी कंपनियों को दिया जा रहा है? उन्हें एमएसएमई को दिया जा रहा है।'Over 1.67 cr houses completed under PM Awas Yojana. Is it for rich? Over 2.67 cr households electrified under PM Saubhagya Yojana since '17 Oct. Total value of orders placed on Govt e-market is Rs 8,22,077 cr. Are they being given to big companies? They're being given to MSMEs:FM
— ANI (@ANI) February 12, 2021
हमपर आरोप लगाना विपक्ष की आदत
सीतारमण ने कहा, 'विपक्ष में कुछ लोगों की यह लगातार आदत बन गई है वह हमारे ऊपर लगातार आरोप लगा रहे हैं। इसके बावजूद हम गरीबों काम कर रहे हैं और इस देश के गरीबों और जरूरतमंदों की मदद के लिए कदम उठाए रहे हैं। आरोप लगाने के लिए झूठे आख्यान बनाए जा रहे हैं। कहा जाता है कि ये सरकार केवल पूंजीपतियों के लिए काम कर रही है।'It has now become a sort of habit for some in the Opposition to constantly allege, in spite of what we are doing for the poor & the steps taken for helping the poor & needy of this country, a false narrative is created to accuse - saying that this Govt works only for cronies: FM pic.twitter.com/ds4YP6DmxT
— ANI (@ANI) February 12, 2021
गरीबों और जरूरतमंदों को सीधे भेजी गई नकद राशि
वित्त मंत्री ने कहा, '80,00,00,000 लोगों को मुफ्त में खाद्यान्न उपलब्ध कराया गया, 8,00,00,000 लोगों को मुफ्त में रसोई गैस उपलब्ध कराई गई और 40,00,00,000 लोगों, किसानों, महिलाओं, दिव्यांग और गरीबों और जरूरतमंदों को सीधे नकद राशि दी गई।'It is worth mentioning that 800 million people were provided free foodgrains, free cooking gas provided for 80 million people & cash directly was given to 400 million people, farmers, women, divyang & also the poor and needy: FM Nirmala Sitharaman in Rajya Sabha #Budget2021 pic.twitter.com/4Wh2FT8zB6
— ANI (@ANI) February 12, 2021
यह एक ऐसा बजट है जो स्पष्ट रूप से अनुभव पर बना है
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राज्यसभा में कहा, 'यह एक ऐसा बजट है जो स्पष्ट रूप से अनुभव, प्रशासनिक क्षमताओं और पीएम के अपने लंबे निर्वाचित कार्यकाल के दौरान का एक्सपोजर है- इस देश के सीएम और पीएम के तौर पर उन्हें विकास, प्रगति और सुधारों के लिए अपनी प्रतिबद्धता के लिए जाना जाता है।It's a Budget which clearly draws on the experience, the administrative capacities & also exposure that the PM had during his long elected tenure - both as CM & as PM of this country - known for his commitment towards development, growth & reforms: FM Sitharaman in Rajya Sabha pic.twitter.com/q9KwJ5Xdcq
— ANI (@ANI) February 12, 2021
टीएमसी छोड़कर इन नेताओं ने ली भाजपा की सदस्यता
टीएमसी छोड़कर सुवेंदु अधिकारी, राजीव बनर्जी, तापसी मंडल, सुदीप मुखर्जी, सैकत पांजा, अशोक डिंडा, दीपाली बिस्वास, शुक्र मुंडा, शीलभद्र दत्ता, श्यांपदा मुखर्जी, बनश्री मैती, बिस्वजीत कुंडू, प्रबीर घोषाल, वैशाली डालमिया, रथिन चक्रवर्ती, रुद्रनील घोष और पार्थसारथी चटोपाध्याय भाजपा में शामिल हो चुके हैं।टीएमसी सांसद ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा
टीएमसी सांसद दिनेश त्रिवेदी ने राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने के बाद उन्होंने कहा, 'पार्टी में मुझे घुटन महसूस हो रही थी।'ईंधन की कीमतों को लेकर कांग्रेस सांसदों ने दिया स्थगन प्रस्ताव
कांग्रेस सांसद के के सुरेश और टीएन प्रतापन ने लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव दिया है। उन्होंने ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी पर चर्चा की मांग की है।Congress MPs K Suresh and TN Prathapan have given Adjournment Motion Notice in Lok Sabha demanding a discussion on hike in fuel prices
— ANI (@ANI) February 12, 2021
बसपा सांसद ने शिक्षा तक समान पहुंच को लेकर दिया स्थगन प्रस्ताव
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के सांसद रितेश पांडे ने लोकसभा में 'भारत के सभी हिस्सों में बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तक समान पहुंच' के मुद्दे पर चर्चा करने के लिए स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया है।Bahujan Samaj Party MP Ritesh Pandey has given Adjournment Motion Notice in Lok Sabha demanding to discuss the issue of "equitable access to quality education for children in all parts of India"
— ANI (@ANI) February 12, 2021