फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   budget session is least productive since 2000

संसद की कार्यवाही में खर्च हुए 4.51 अरब रुपये, राज्यसभा में 28 और लोकसभा में सिर्फ 23 फीसदी हुआ काम

Sat, 07 Apr 2018 08:16 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Sat, 07 Apr 2018 08:16 AM IST
विज्ञापन
budget session is least productive since 2000
बजट सत्र 2018 - फोटो : FILE PHOTO

संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण शुक्रवार को खत्म हो गया। इस सत्र में 2000 के बाद सबसे कम काम हुआ। संसद में रोज होने वाला हंगामा और कामकाज नहीं होने को लेकर भाजपा और विपक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। संसदीय कार्यमंत्री अनंत कुमार के मुताबिक बजट सत्र के पहले चरण के दौरान लोकसभा में 134 और राज्यसभा में 96 फीसदी काम हुआ। इसके उलट दूसरे चरण के दौरान लोकसभा में सात और राज्यसभा में आठ फीसदी काम हुआ। पूरे बजट सत्र के दौरान लोकसभा में 23 और राज्यसभा में 28 फीसदी काम हुआ। 

विज्ञापन


पीआरएस लेजिस्लेटिव रिसर्च के मुताबिक, कामकाज के लिहाज से यह सत्र 2000 के बाद सबसे खराब सत्र था। उस दौरान लोकसभा में औसतन 21 और राज्यसभा में 27 फीसदी काम हुआ था। पूर्व लोकसभा सचिव पीडीटी आचार्य ने कहा कि इस सत्र ने उन्हें 2010 के शीतकालीन सत्र की याद दिला दी। उस दौरान भाजपा और अन्य पार्टियों ने 2जी घोटाले को लेकर पूरा सत्र धो डाला था। उस सत्र में लोकसभा सांसदों ने छह और राज्यसभा सदस्यों ने दो फीसदी समय का इस्तेमाल किया। 2013 में सुधार हुआ और 15 प्रतिशत समय का इस्तेमाल हुआ। अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा नहीं होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि 2013 में भी संप्रग सरकार के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा नहीं हो पाई थी। 
विज्ञापन


सीसीपीए ने राष्ट्रपति को सौंपी सत्रावसान की सिफारिश
संसदीय मामलों की केंद्रीय समिति (सीसीपीए) ने बजट सत्र के सत्रावसान की सिफारिश राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को सौंप दी है। राज्यसभा और लोकसभा के अनिश्चित काल के लिए स्थगन के तुरंत बाद गृह मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाली सीसीपीए ने राष्ट्रपति से मुलाकात कर अपनी सिफारिश सौंपी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed