फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Budget Session 2020 BJP MP Parvesh Verma Jai Shri Ram slogan in Lok Sabha

लोकसभा में विपक्ष से बोले भाजपा सांसद- जय श्री राम के नारे लगाओ, सब पाप धुल जाएंगे

Mon, 03 Feb 2020 03:18 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Mon, 03 Feb 2020 03:18 PM IST
विज्ञापन
Budget Session 2020 BJP MP Parvesh Verma Jai Shri Ram slogan in Lok Sabha
भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा - फोटो : ANI

लोकसभा में बजट सत्र के दौरान राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा की शुरूआत करते हुए भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने विपक्ष से जय श्री राम के नारे लगाने को कहा। उन्होंने कहा कि देश में राम का नाम लेना सांप्रदायिक हो गया है। हम दिल्ली चुनाव में राहुल गांधी को मिस कर रहे हैं।

विज्ञापन


उन्होंने विपक्ष की तरफ इशारा करते हुए कहा कि बोलो जय श्री राम। इस पर भाजपा सांसदों ने जोर से जय श्री राम का नारा भी लगाया। उन्होंने कहा कि राम कोई धर्म नहीं बल्कि हमारी संस्कृति हैं। उन्होंने ऊंगली दिखाते हुए कहा कि बोलो जय श्री राम। दादा बोलो मुंह से जय श्री राम। सारे पाप धुल जाएंगे। बोल दो जय श्री राम।
विज्ञापन


यह राजीव फिरोज खान की सरकार नहीं है
शाहीन बाग पर निशाना साधते हुए प्रवेश वर्मा ने कहा कि आज शाहीन बाग मे क्या हो रहा है? वो सीएए के विरोध में प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं। वो प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को मारने की बातें कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वहां नारे लग रहे हैं कि हमें जिहाद चाहिए। हमें जिन्ना वाली आजादी चाहिए। पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हैं। वहां लोग कह रहे हैं असम और कश्मीर को देश से अलग कर देंगे।उन्होंने आगे कहा कि देश को मैं बताना चाहता हूं कि ये राजीव फिरोज खान की सरकार नहीं है। ये नरेंद्र मोदी की सरकार है। हम सीएए को कभी वापस नहीं लेंगे।

राम का नाम लेना सांप्रदायिक हो गया है
प्रवेश वर्मा ने कहा कि देश में राम का नाम लेना सांप्रदायिक हो गया है। मेरे पास संविधान की असली किताब है जिसमें राम और सीता की तस्वीर है। लेकिन बाद में इसे निकाल दिया गया। इसके अलावा राधा-कृष्ण और हनुमान की तस्वीर को भी निकाल दिया गया। उन्होंने पूछा कि तो क्या संविधान भी सांप्रदायिक हो गया...।

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाए कि आतंकवाद और नक्सलवाद सब आपकी सरकार की देन हैं। प्रधानमंत्री को कोई कुछ भी बोल देता है। आपको तकलीफ होती है कि हम बुरे हैं फिर भी हम 303 सीटें लेकर आए हैं।


दिल्ली चुनाव में हम राहुल गांधी को मिस कर रहे हैं
प्रवेश वर्मा ने कहा कि दिल्ली चुनाव में हम राहुल गांधी को मिस कर रहे हैं। कुछ लोग कह रहे हैं कि हम विपक्ष को खत्म करना चाहते हैं। हम क्या राहुल गांधी जी जैसे नेता को खत्म करना चाहेंगे। आज वो दिल्ली में चुनाव प्रचार नहीं कर रहे हैं। हमें उनकी याद आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed