फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Budget Session 2020 Anurag Thakur Opposition MPs raise issue over offensive statement

लोकसभा में कांग्रेस सदस्यों ने अनुराग ठाकुर पर की हूटिंग, सीएए-एनपीआर के मुद्दे पर हंगामा

Mon, 03 Feb 2020 01:08 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Mon, 03 Feb 2020 01:08 PM IST
विज्ञापन
Budget Session 2020 Anurag Thakur Opposition MPs raise issue over offensive statement
Anurag Thakur - फोटो : ANI

लोकसभा में कांग्रेस सदस्यों ने प्रश्नकाल के दौरान संशोधित नागरिकता कानून, राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) के मुद्दे पर भारी हंगामा किया। विपक्षी सदस्यों ने दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान विवादित बयान देने का आरोप लगाते हुए वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर का भारी विरोध किया। सदन की कार्यवाही शुरू होने पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने जैसे ही प्रश्नकाल शुरू करने को कहा, कांग्रेस के सदस्य नारेबाजी करते हुए अध्यक्ष के निकट पहुंच गए।

विज्ञापन


कई सदस्यों ने 'लोकतंत्र बचाओ, भारत बचाओ’ और ‘नो सीएए-एनआरसी-एनपीआर’ के नारे वाली तख्तियां पकड़ रखी थीं। इस दौरान डीएमके, सपा, बसपा और राकांपा के सदस्य अपने स्थान पर खड़े होकर कांग्रेस सदस्यों का समर्थन करते नजर आए।
विज्ञापन


शोर शराबे के बीच प्रश्नकाल में वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर जब पूरक प्रश्नों का उत्तर देने खड़े हुए तो कांग्रेस सदस्यों ने ‘अनुराग ठाकुर शेम शेम’ और ‘गोली मारना बंद’ करो के नारे लगाए। उन्होंने हमारा लोकतंत्र बचाओ’, ‘हमारा संविधान बचाओ’ और ‘हमारा भारत बचाओ’ के नारे भी लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदस्यों से प्रश्नकाल चलने देने की अपील करते हुए कहा कि सदन में चर्चा करने से संविधान और लोकतंत्र बचेगा। आप यहां चर्चा करने के लिये आए हैं। इस दौरान एआईएमआईएम के सदस्य असदुदद्दीन ओवैसी भी अपने स्थान पर खड़े होकर जामिया मिलिया इस्लामिया में गोलीबारी का मुद्दा उठाते और ठाकुर को लेकर टिप्पणी करते नजर आए।


सदन में हंगामे के बीच लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने सदस्यों से अपने स्थान पर जाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जब वे चर्चा करेंगे तभी संविधान और लोकतंत्र बचेगा। हंगामे के बीच ही अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन में प्रश्नकाल को आगे बढ़ाया। गौरतलब है कि पिछले दिनों दिल्ली की एक चुनावी सभा में ठाकुर ने विवादित नारा लगाया था। इस पर चुनाव आयोग ने उन्हें प्रचार से तीन दिन के लिए प्रतिबंधित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed